{"_id":"5929cf954f1c1b7e75535bc2","slug":"limitations-were-sealed-to-stop-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को रोकने के लिए सील कर दी गईं थी सीमाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को रोकने के लिए सील कर दी गईं थी सीमाएं
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
policital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना/कांधला/कैराना (शामली)। सहारनपुर जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को रोकने के लिए तीनों प्रमुख मार्गों पर जिले की सीमा सील कर दी गईं। पुलिस ने दो घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस की यह मुस्तैदी बेकार गई, क्योंकि राहुल गांधी दिल्ली से वाया पानीपत होकर करनाल से यमुनानगर के रास्ते सहारनपुर पहुंच गए। जब पुलिस को मालूम चला कि राहुल गांधी दूसरे रूट से निकल गए, तब चेकिंग बंद कराई।
शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में पहुंचना था। इसकी सूचना फ्लैश होते ही आला अफसरों ने राहुल गांधी को रास्ते में ही रोकने की तैयारियां करा दं।
विज्ञापन
चूंकि राहुल गांधी को दिल्ली से हरियाणा होते हुए सड़क मार्ग से सहारनपुर जाना था, इस लिहाज से हरियाणा बॉर्डर पर शामली जनपद की सीमा भी सील कराकर पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पानीपत-खटीमा हाइवे पर कैराना क्षेत्र में यमुना पुल, झिंझाना क्षेत्र में बिडौली चेकपोस्ट और कांधला थाना क्षेत्र में एलम से आगे बॉर्डर सील करके चेकिंग कराई गई।
बाद में जब पुलिस को मालूम चला कि राहुल गांधी की कार ने शामली जनपद में प्रवेश नहीं किया, बल्कि पानीपत से करनाल और यमुनानगर होते हुए वह सहारनपुर में पहुंच गए हैं, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी भी पल पल की जानकारी लेते रहे। वहीं, तीनों हाइवे पर चेकिंग होने से ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें फंसे लोग परेशान हो गए।
झिंझाना में एसडीएम ऊन भानू प्रताप यादव, सीओ शामली उपेंद्र कुमार यादव तथा झिंझाना थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जाम में फंसे वाहन चालकों ने चेकपोस्ट पर हंगामा भी किया। हरियाणा निवासी एक कार चालक ने शोर मचाया तो पुलिस ने चौकी में बैठा लिया। वहीं हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।