फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Less than 50 percent voters cast their votes in five booths in the district

लि में पांच बूथों पर 50 फीसदी से कम मतदाताओं ने डाले वोट

Tue, 15 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Less than 50 percent voters cast their votes in five booths in the district
शामली। प्रथम चरण में 70 फीसदी मतदान कर सबसे आगे रहे जिले में पांच बूथ ऐसे भी रहे जहां 50 फीसदी से ज्यादा मतदाता वोट डालने घरों से नहीं निकले। इन बूथों में शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के बूथ हैं। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में तीन और कैराना व शामली में एक-एक बूथ ऐसे रहे जहां मतदान का प्रतिशत 50 फीसदी से कम रहा। जिले में सबसे कम मतदान थानाभवन के निरालसी उर्फ मारूखेड़ी गांव में बूथ संख्या-155 पर हुआ। यहां महज 42.29 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद कैराना के डुंडूखेड़ा गांव में बूथ संख्या-347 पर सिर्फ 42.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। गुर्जर बाहुल्य इस गांव में गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को वोट डालने से रोके जाने की शिकायत सामने आई थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर वोट डलवाई थी। फिर भी जिले में इस बूथ पर मतदान सबसे कम रहा। इसके अलावा शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में बूथ संख्या-30 पर 44.01 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। थानाभवन के प्राइमरी स्कूल में बूथ संख्या-177 पर 46.59 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। थानाभवन के करौदा हाथी में प्राइमरी स्कूल में बूथ संख्या-352 पर 49.64 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

शामली विधानसभा के सबसे कम मतदान वाले 10 बूथ
1. राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली, बूथ संख्या-30, मतदान-44.01 प्रतिशत
2. प्राइमरी स्कूल हुरमजपुर, बूथ संख्या-253, मतदान-50.05 प्रतिशत
3. कन्या जूनियर हाईस्कूल शामली, बूथ संख्या-80, मतदान-50.62 प्रतिशत
4. प्राथमिक पाठशाला नंबर-5, बूथ संख्या-35, मतदान- 50.63 प्रतिशत
5. हिंदू इंटर कॉलेज कांधला, बूथ संख्या-335, मतदान-51.48 प्रतिशत
6. प्राइमरी पाठशाला एलम, बूथ संख्या-222, मतदान-52.31 प्रतिशत
7. राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली, बूथ संख्या-31, मतदान-52.93 प्रतिशत
8. नगर पालिका परिषद कांधला, बूथ संख्या-332, मतदान-52.93 प्रतिशत
9. प्राथमिक विद्यालय कनियान, बूथ संख्या-234, मतदान-53.60 प्रतिशत
10. प्राइमरी स्कूल भभीसा, बूथ संख्या-248, मतदान-54.60 प्रतिशत
-------
कैराना विधानसभा के सबसे कम मतदान वाले 10 बूथ
1. प्राथमिक विद्यालय डुंडूखेड़ा, बूथ संख्या-347, मतदान-42.36 प्रतिशत
2. आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना, बूथ संख्या-288, मतदान 51.02 प्रतिशत
3. डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, बूथ संख्या-122, मतदान, 54.52 प्रतिशत
4. डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, बूथ संख्या-122, मतदान, 55.35 प्रतिशत
5. जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज झिंझाना, बूथ संख्या-66, मतदान-55.80 प्रतिशत
6. डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, बूथ संख्या-127, मतदान-56.64 प्रतिशत
7. कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊन, बूथ संख्या-130, मतदान-57.20 प्रतिशत
8. प्राथमिक विद्यालय कदीम बेगमपुरी कैराना, बूथ संख्या-319, मतदान-57.24 प्रतिशत
9. प्राथमिक विद्यालय सिंकदरपुर, बूथ संख्या-78, मतदान-57.86 प्रतिशत
10. डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, बूथ संख्या-125, मतदान-57.87 प्रतिशत
-------
थानाभवन विधानसभा के सबसे कम मतदान वाले 10 बूथ
1. जूनियर हाईस्कूल निरालसी ऊर्फ मारूखेड़ी, बूथ संख्या-155, मतदान-42.29 प्रतिशत
2. प्राइमरी स्कूल थानाभवन, बूथ संख्या-177, मतदान-46.59 प्रतिशत
3. जूनियर हाईस्कूल करौदा हाथी, बूथ संख्या-352, मतदान-49.64 प्रतिशत
4. प्राइमरी पाठशाला महावतपुर, बूथ संख्या-293, मतदान-50.07 प्रतिशत
5. प्राथमिक पाठशाला हसनपुर लुहारी, बूथ संख्या-141, मतदान-50.18 प्रतिशत
6. प्राइमरी पाठशाला भैंसवाल, बूथ संख्या-244, मतदान-51.22 प्रतिशत
7. प्राइमरी पाठशाला हसनपुर लुहारी, बूथ संख्या-146, मतदान-52.34 प्रतिशत
8. प्राथमिक विद्यालय सोंता, बूथ संख्या-366, मतदान-52.71 प्रतिशत
9. प्राइमरी स्कूल थानाभवन, बूथ संख्या-181, मतदान-52.91 प्रतिशत
10. प्राइमरी स्कूल बाबरी, बूथ संख्या-329, मतदान-52.92 प्रतिशत
-------------------
हुक्का गुड़गुड़ाते हो रही मतदान के रूझानों पर चर्चा
मतदान संपन्न होने के बाद अब जगह-जगह चुनाव के नतीजों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। गांवों में हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मतदान के रूझानों को लेकर चर्चा और बहस का दौर चल रहा है। हर कोई अपनी पसंद के प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बताते हुए आंकड़े पेश कर रहा है। कई बार मतदान को लेकर चल रही चर्चा बहस में भी तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed