फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard fell into the well with the dog in its mouth, both died

Bijnor News: कुत्ते को मुंह में दबाए कुएं में गिरा गुलदार, दोनों की मौत

Thu, 04 Sep 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard fell into the well with the dog in its mouth, both died
स्योहारा। ग्राम शेरपुरा जमाल में बुधवार की देर रात किसान राजबीर सिंह के पालतू कुत्ते को खींचकर ले जा रहा गुलदार कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम ने रात में ही गुलदार को बेहोशी की हालत में कुएं से बाहर निकाला। बाद में उसकी मौत हो गई। उधर, गुलदार के हमले में कुत्ता भी मर गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम राजबीर सिंह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए सड़क पर निकले थे कि तभी झाड़ियों से निकलकर आए गुलदार ने कुत्ते को दबोच लिया, लेकिन गुलदार की किस्मत ने साथ नहीं दिया। शिकार को जबड़े में दबोचे हुए वह अंधेरे में पास में स्थित गहरे कुएं में जा गिरा। घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह, हरदेव सिंह, वन दरोगा तेजपाल सिंह, नरेश कुमार तथा पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने आधी रात को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार और कुत्ते को कुएं से बाहर निकाला गया। एसडीओ अमानगढ़ अंशुमान मित्तल ने बताया कि कुएं में गिरा गुलदार पांच साल का नर था। उसे बेहोशी की हालत में कुएं से निकाला गया था। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed