फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Law and order has improved under Yogi Raj: Minister

योगी राज में कानून व्यवस्था में हुआ सुधार : मंत्री

Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Law and order has improved under Yogi Raj: Minister
शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी की एक सभा में बोलते गन्नामंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
योगी राज में कानून व्यवस्था में हुआ सुधार : मंत्री
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव गोहरनी व रामगढ़ में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश की सरकारों के द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योगी राज में कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज की तारीफ करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले की सरकारों में बदहाल व्यवस्था थी। लड़कियों और महिलाओं का सड़कों पर निकलना दुश्वार हो रहा था। अब सुबह चार बजे लड़कियां सड़कों पर दौड़ लगाती नजर आती हैं। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था का पता चलता है। साथ ही उन्होंने सपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि गुंडे मवालियों ने अपना माफियाराज चलाकर बच्चों के अपहरण कर अकूत संपत्ति से बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें बना ली थी। जब उनकी बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों पर योगी का बुल्डोजर चलता है, तो सपा नेताओं के सीने पर सांप लौटते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कैराना की घटना को याद करते हुए कहा कि मुझे सोचकर भी हैरानी होती है कि जब दुल्हन की गाड़ी को रास्ते में ही लूट लिया जाता था। आज यह वही कैराना है जहां व्यापारी पलायन कर रहे थे अब करोड़ों के व्यापार करने के लिए कैराना के नजदीक ही इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपति वापस आ रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल फौजी, डॉ. प्रताप चौधरी, राजीव शास्त्री, वीरपाल सिंह, राजेंद्र मादलपुर, सोनू खेवाल, सुभाष प्रधान, संजू प्रधान, छत्रपाल कश्यप, कमल सिंह समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed