फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Last 257.51 crore outstanding, this year's also reached 180 crore

पिछले पेराई सत्र का 257.51 करोड़ बकाया, नए का भी 180 करोड़ पहुंचा

Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Last 257.51 crore outstanding, this year's also reached 180 crore
शामली। जिले की चीनी मिलें पिछले सत्र का 257.51 करोड़ का बकाया भुगतान है, जबकि वर्तमान पेराई सत्र का भी करीब 180 करोड़ मिलों पर बकाया हो गया है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान पेराई सत्र में जिले की चीनी मिले 53.11 लाख क्विंटल गन्ना खरीद चुकी हैं। थानाभवन मिल का पेराई सत्र 7 नवंबर, शामली मिल का आठ नवंबर, ऊन मिल का 14 नवंबर को पेराई सत्र शुरू हुआ था। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान इसी माह चीनी मिलों की ओर से कर दिया जाएगा। नए सत्र का पिछले 14 दिन का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अनुमानित 70 करोड़ है।
विज्ञापन

एफआईआर के बाद भी 10 दिन में 51.96 करोड़ का भुगतान
पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर सरकार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चीनी मिलों पर शिंकजा कस रही है। लेकिन मिलों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दस दिन में जिले की चीनी मिलों के भुगतान में तेजी नहीं आई। गत 26 नवंबर की देर रात तक जिले की चीनी मिलों पर 309.47 करोड़ पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान था। गन्ना मंत्री सुरेश राणा बकाया भुगतान समीक्षा के बाद तीनों मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चीनी मिलों ने मात्र 51.96 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है। अभी भी इन मिलों पर 257.51 करोड़ बकाया है। चीनी मिलें दिसंबर तक पुराने सत्र का भुगतान साफ करने को कह चुकी हैं। यदि ऐसा नहीं होता है तो विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन चीनी मिलों पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त चीनी मिलों की आरसी जारी करें
पिछले सत्र का चीनी मिलें पूरा बकाया भुगतान करें। बकाया गन्ना भुगतान न करने पर गन्ना आयुक्त चीनी मिलों की आरसी जारी करें। चीनी गोदाम सील करके माल बेचने का अधिकार डीएम को दे। जिससे किसानों का भुगतान समय पर मिल पाएगा- सवित मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों की 26 नवंबर को बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति
मिलें अवेशष भुगतान
1- शामली 83.21 करोड़
2- ऊन 60.94 करोड़
3- थानाभवन 165.31 करोड़
कुल योग 309.47 करोड़
7 दिसंबर की जिले की चीनी मिलों की बकाया गन्ना भुगतान स्थिति
मिले देय भुगतान किया भुगतान अवशेष भुगतान
शामली 366.46 297.25 69.21 करोड़
ऊन 337.10 293.67 43.44 करोड़
थानाभवन 439.40 294.53 144.86 करोड़
कुल योग 1142.96 885.45 257.51 करोड़
भुगतान प्रतिशत
शामली 81.11 प्रतिशत
ऊन 87.11 प्रतिशत
थानाभवन 67.03 प्रतिशत
कुल प्रतिशत 77.47 प्रतिशत
नए पेराई सत्र की गन्ना खरीद का आंकड़ा
मिल लाख क्विंटल में रिकवरी प्रतिशत
शामली 16.93 8.26 प्रतिशत
ऊन 13.07 9.87 प्रतिशत
थानाभवन 23.11 8.02 प्रतिशत
कुल गन्ना खरीद 53.11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed