फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kombat panchayat elections begin today

पंचायती चुनाव का संग्राम आज से शुरू

Mon, 28 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 28 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kombat panchayat elections begin today
शामली। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन 50 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार को दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बेरिकेडिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नौ अक्तूबर को प्रथम चरण के मतदान के लिए पंचायत व बीडीसी सदस्यों के पद के लिए सोमवार से नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन



रविवार को कलक्ट्रेट में डीएम कोर्ट व कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र खरीदने के लिए दूसरे दिन भीड़ रही। सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने पचास नामांकन पत्र खरीदे। पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड एक से सात, वार्ड दो से 13, वार्ड  तीन से 12, वार्ड  चार से 12, पांच छह नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन


दूसरे दिन 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। पहले दिन 64 नामांकन पत्र खरीद गए थे। 114 नामांकन पत्रों की अभी बिक्री हो पाई है। उधर  सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कोर्ट में दाखिल होने वाले जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बेरिकेडिंग की तैयारी पूरी कर ली है। डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए सोमवार को आठ से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। 30 सितंबर व एक अक्तूबर को सुबह आठ से लेकर कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन अक्तूबर को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाएंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। प्रथम चरण का मतदान नौ अक्तूबर को होगा। बीडीसी सदस्य पद के लिए प्रथम चरण में थानाभवन ब्लाक में चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed