{"_id":"61a283065287a449883d594b","slug":"khushi-got-first-place-in-poster-competition-shamli-news-mrt5666458105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वीवी पीजी कालेज शामली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पोस्टर, निबंध, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को हुई प्रतियोगिताएं विजय सिंह पथिक कालेज कैराना के डॉ. योगेंद्र पाल और उप जिला नोडल अधिकारी वीवी पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में लगभग आठ कालेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्राचार्य ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी तोमर प्रथम, साक्षी सैनी द्वितीय व श्रद्धा मलिक तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में सिरीन प्रथम, निखिल द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में आयुषी जैन प्रथम, तनु मलिक द्वितीय व सोनिया मलिक तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में आकिल प्रथम, अंशिका सैनी द्वितीय और पारिकर तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में गिरीश नारायण यादव, डॉ. मंजू गर्ग व डॉ. अनिल कुमार रहे। प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. बबली रानी रही। इस अवसर पर डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. प्रताप सरोहा, डॉ. छवि, नारायण सिंह, डॉ. अनुप्रीता, डॉ. मृदुला जैन, ऋचा भारद्वाज और नवनीत गर्ग आदि मौजूद रहे।