फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kheda's sonika became BDO on PCS exam

पीसीएस परीक्षा में सोनिका चौधरी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया

Sat, 12 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kheda's sonika became BDO on PCS exam
थानाभवन में मिठाई खिला कर खुशी मनाते सोनिका के परिजन - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। खेड़ा गांव निवासी सोनिका चौधरी ने पीसीएस एग्जाम 2017 में सफलता हासिल की है। उसे खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी हरवीर सिंह के घर 15 जून 1988 को जन्मी सोनिका चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज में हुई। मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की। परिजनों की सहमति के बाद सोनिका ने नोएडा से एचआर मैनेजमेंट में एमबीए किया, लेकिन सोनिका के मन में समाज के लिए कुछ बड़ा करने की थी। इसके बाद सोनिका सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गईं। सोनिका ने 2017 में पीसीएस की परीक्षा दी, जिसमें सोनिका ने 70 वी रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
पिता हरवीर सिंह ने बताया कि इस साल 17 जनवरी को सोनिका की शादी कर दी थी। वह गाजियाबाद में रहकर सिविल सर्विस की पढ़ाई कर रही है। उसकी इच्छा आईएएस बनने की है। उन्होंने यह भी कहा कि साधारण स्कूल में पढ़ कर भी बच्चे बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। पिता कस्बे के ही दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग पर सोनिका इलेक्ट्रॉनिक के नाम से कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

पारिवारिक तानाबाना
सोनिका अपने माता-पिता की दो बहनें, एक भाई है। जिसमें सोनिका तीसरे नंबर की सबसे छोटी बेटी है। पिता ने बताया सोनिका शुरू से ही केवल पढ़ाई पर ध्यान देती थी और अपने सहपाठियों के साथ हमेशा उसका पढ़ाई को लेकर कंपटीशन रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed