{"_id":"577bfa824f1c1bd7497f9a7b","slug":"keep-both-eyes-open-on-eid-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर आंखें और मोबाइल दोनों रखें खुले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर आंखें और मोबाइल दोनों रखें खुले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
instructions
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ईद के मद्देनजर मंगलवार को जिले के अफसरों की बैठक लेकर शांति सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ईद से पूर्व ईदगाहों का निरीक्षण करके, सफाई, पानी बिजली, बैरिकेडिंग, मार्गों की मरम्मत करने निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने मोबाइल खुले रखने के निर्देश दिए है। चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल बंद रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सुजीत कुमार ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि जिले में 82 ईदगाहों पर नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज के समय सुबह 6.30 बजे से लेकर नमाज अदा तक पानीपत शामली मार्ग बंद रहेगा।
उन्होंने ईद पर ईदगाहों की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, मार्ग की मरम्मत आदि व्यवस्था करने के जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। ईद पर हर कीमत पर शांति व्यवस्था और सतर्कता बनाए रखें। डीएम ने कहा कि वह अपने तहसील क्षेत्रों में आने वाली ईदगाह का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
अधिकारी अपने मोबाइल खुले रखें। मोबाइल बंद रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में जिले के नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को ईद की नमाज के समय आवारा जानवरों की पूर्ण रूप से रोकथाम की पुख्ता व्यवस्था की जाए। नमाज के मार्ग एवं सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था चूना- कली आदि छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से रखी जाए। अधिशासी अभियंता को विद्युत व्यवस्था सुधार करने और नमाज अदा करने के स्थानों एवं मार्गों पर विद्युत तारों का गहनता से निरीक्षण कर लें।
बैठक में एसपी विजय भूषण ने ईद पर पानीपत तथा करनाल मार्ग से आने वाले वाहनों को प्रात: 6.30 बजे शहर में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और नमाज अदा होने के बाद यातायात खोला जाएगा। उन्होंने ईद पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ विनोद कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी विनीता अग्निहोत्री, एसडीएम एमपी सिंह, उप जिलाधिकारी ऊन अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, एसडीएम कैराना रामअवतार गुप्ता, सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, सभी ईओ आदि मौजूद रहे।