फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Karaana's winner will decide today's voter

कैराना के विजेता का फैसला आज करेंगे मतदाता

Sun, 27 May 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 27 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Karaana's winner will decide today's voter
शामली स्थित गुड़ मंडी स्थित मतदान केंद्र पर चुनाव सामग्री लेने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शामली और सहारनपुर जनपद के 16,09,580 मतदाता करेंगे। उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने में यदि कोई व्यक्ति व्यवधान पैदा करेगा, तो उससे सख्ती से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सांसद हुकुम सिंह का निधन होने के बाद कैराना लोकसभा सीट रिक्त हुई। उसी के चलते सोमवार को शामली जनपद की शामली, कैराना और थानाभवन तथा सहारनपुर जनपद की नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, गठबंधन से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के अलावा कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान मेें हैं। ईवीएम पर 12 प्रत्याशियों के अलावा एक निशाना नोटा का रहेगा। उधर, रविवार को शामली में भैंसवाल रोड स्थित मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवीपैट के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी के अलावा पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान भी साथ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
शाम तक अधिकांश पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। वहीं, इससे पूर्व ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को लाइन में लगकर मतदान कराने के लिए बेरीकेडिंग करा दी गई। गौरतलब है कि कैराना लोकसभा क्षेत्र में कुल 1609580 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 8,73,083 महिला 7,36,420 तथा 77 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बवाल करने की कोशिश करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र --- मतदान केंद्र --------- बूथ कैराना -- ------------ 161 ------------312 थानाभवन ----------- 166 -----------330 शामली ------------- 132 ----------- 299 योग ---------------459 --------------941 क्रिटिकल बूथ क्षेत्र ----- बूथ ----------- पर्दानशीन बूथ कैराना -- 177 --------------161 थानाभवन -- 93 ----------- 98 शामली ---- 67 ------------- 81 मतदान प्रक्रिया में लगा स्टाफ मतदान कर्मी ------- 4705 रिजर्व मतदान कर्मी --- 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट --------- 90 जोनल मजिस्ट्रेट -------- 9 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट ---- 3 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट ---- 5 माइक्रो आब्जर्वर --- 258
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed