{"_id":"62c8746c7df4fb6fc84d18ef","slug":"kanwar-special-train-will-run-for-haridwar-shamli-news-mrt5961106150","type":"story","status":"publish","title_hn":"-शिव भक्तो के लिए चलेगी हरिद्वार के लिए दौड़ेंगी कांवड़ स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-शिव भक्तो के लिए चलेगी हरिद्वार के लिए दौड़ेंगी कांवड़ स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लिए दौड़ेगी कांवड़ स्पेशल ट्रेन
कोरोना काल में पिछले दो साल से कांवड़ स्पेशल ट्रेन चल रही थी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कोरोना काल के दो साल बाद दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से हरिद्वार तक कांवड़ स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय किया है। जल्द ही कांवड़ स्पेेशल ट्रेन का कार्यक्रम जारी हो जाएगा।
कोरोना काल 2020 से पहले दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार पैसेंजर सहारनपुर होकर संचालित होती थी। उदयपुुर अजमेर दिल्ली और शामली के रास्ते हरिद्वार के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को चालू किया गया था। कोरोना की पहली लहर आने के बाद सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना का प्रभाव खत्म होने के बाद दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार तक पेंसेंजर ट्रेन पिछले दो सालों में संचालित नहीं की गई।
बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को संचालित करने का अनुरोध किया जा रहा है, किंतु उत्तर रेलवे इस ट्रेन का संचालित नहीं कर रहो है। इस साल हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। उत्तर रेलवे के डीआरएम डिंपी गर्ग ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सुविधा के लिए दिल्ली से हरिद्वार तक कांवड़ स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित की गई है। जल्द ही इस स्पेशल ट्रेन का कार्यक्रम जारी हो जाएगा। उदयपुर से दिल्ली-शामली होकर ऋषिकेश तक स्पेशल ट्रेन सिर्फ रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को संचालित होती है। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के लिए जाने वाली दूसरी ट्रेन होगी। हरिद्वार कांवड़ यात्रा में दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पश्चिमी यूपी के लाखों कांवड़ियां सफर करते हैं। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से शिवभक्तों को हरिद्वार और शामली आने-जाने की सुविधा मिलेगी।