{"_id":"62e4230490bbe7796b2ec8aa","slug":"kanwadia-injured-in-road-accident-dies-shamli-news-mrt5989478139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए हरियाणा निवासी कांवड़िया की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम हरियाणा रवाना हो गई है।
पानीपत के सनौली थानाक्षेत्र के गांव रिशपुर निवासी कृष्ण व प्रमोद 25 जुलाई को बाइक से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शामली बाईपास ओवरब्रिज के निकट उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दोनों कांवड़ियों के अलावा दूसरी बाइक पर सवार आर्यपुरी देहात कैराना निवासी सुहैल व शाहनवाज घायल हो गए थे, जिसमें उपचार के दौरान शाहनवाज की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार रात हादसे में घायल कृष्ण की चंड़ीगढ़ के हॉस्पिटल में मौत हो गई है। शुक्रवार को सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम हरियाणा के लिए रवाना हो गई है। हल्का दरोगा पवन सैनी ने बताया कि एक टीम चंड़ीगढ़ के लिए रवाना हुई है, जहां मृतक के शव का पंचनामा भरा जाएगा।
एक पक्ष के खिलाफ हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज
तीन दिन पहले हुए हादसे में शाहनवाज की मौत के मामले में मृतक के भाई सद्दाम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आरोपियों ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण शाहनवाज की मौत हो गई थी।