फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kaleem, Krishna got first place in Fit India Run-2

फिट इंडिया रन-2 में कलीम, कृष्णा ने पाया पहला स्थान

Sun, 03 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kaleem, Krishna got first place in Fit India Run-2
शामली के उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते युवा। - फोटो : SHAMLI
शामली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहीद उधम सिंह स्टेडियम में फिट इंडिया रन-2 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुुुुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी बालक-बालिका युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में कलीम लिलौन प्रथम, सौरभ शामली द्वितीय, अमितपाल गोहरनी तृतीय, रजत निर्वाल शामली चतुर्थ, कार्तिक शामली पंचम, आकाश लिलौन छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कृष्णा शामली प्रथम, गार्गी सिकंदरपुर द्वितीय, नेहा शामली तृतीय, बबली लपराना चतुर्थ, मानसी पीरखेड़ा, पंचम और गुड्डन लपराना ने छठा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा किट देकर व युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कबड्डी कोच संदीप कुमार, एथलेटिक्स कोच सचिन कुमार और वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed