फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana Police Raid: Huge Stock of Firecrackers Seized from Closed Factory and House, Two Arrested

Shamli: कैराना में बंद पटाखा फैक्टरी व मकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद; दो गिरफ्तार, दो फरार

Mon, 13 Oct 2025 01:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 13 Oct 2025 01:54 PM IST
सार

कैराना में पुलिस ने रविवार देर रात बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री और एक मकान पर छापा मारकर हजारों पैकेट पटाखे बरामद किए। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Kairana Police Raid: Huge Stock of Firecrackers Seized from Closed Factory and House, Two Arrested
बरामद पटाखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में पुलिस ने रविवार रात दो जगहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


रात करीब 11:30 बजे पंजीठ पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामडा तपनपुर के पास बंद पड़ी एक पटाखा फैक्ट्री में अवैध पटाखे रखे गए हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 48 कार्टून में भरे 11,650 पैकेट फुलझड़ी बरामद किए।
विज्ञापन


इस दौरान शाहरुख निवासी कप्तान नगर, पानीपत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पटाखे तैयार कर बाजार में सप्लाई करता है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला सरावज्ञान शीतला माता के पास विशू सिंघल के मकान में भी पटाखे रखे गए हैं। पुलिस पहुंची तो विशू और दीपक गर्ग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रामडा निवासी डिंपल को हिरासत में लिया।

मकान की ऊपरी मंजिल से पुलिस ने बरामद किए अवैध पटाखे
-169 पैकेट सुतली बम
-14 पैकेट रॉकेट बम
-51 पैकेट फुलझड़ी
-5 पैकेट बुलेट बम
-4 पैकेट चक्का स्पेशल
-4 पैकेट अनार
-6 पैकेट चरखी
-20 पैकेट फुलझड़ी
-30 पैकेट फ्लावर शॉट
-20 पैकेट अनार बम
-33 पैकेट माचिस बम
-9 पैकेट बुलेट बम
-5 पैकेट बिग चक्कर
-279 पाउच बिजली बम
-8 पैकेट डीलक्स रैकेट
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed