फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kairana panipat road accident elderly couple killed

दंपती को कुचलकर मार डाला: सुबह ससुराल गए थे तेजपाल-शकुंतला, नहीं लौट सके घर; अधूरा रह गया ये सपना

Mon, 02 Nov 2026 10:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना
संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 10:47 PM IST
सार

दीपावली पर इस बार धूमधाम से त्योहार मनाने की तैयारी कर रहा परिवार दंपती की मौत से सदमे में है। मृतक के पोते जोगिंदर ने बताया कि दादा तेजपाल ने ससुराल जाने से पहले परिवार के सदस्यों से कहा था कि इस बार दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन
kairana panipat road accident elderly couple killed
सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कैराना स्थित पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तेजपाल (65) और उनकी पत्नी शकुंतला उर्फ रिक्कों (58) निवासी गांव रसूलपुर गुजरान थाना कांधला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। दंपती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

      

Trending Videos

बाइक से पानीपत की ओर आ रहे थे दंपती
सोमवार शाम करीब सात बजे तेजपाल अपनी पत्नी शकुंतला को बाइक पर लेकर पानीपत की ओर से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव पंजीठ के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दंपती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहे थे तेजपाल
मृतक के पोते जोगिंदर ने बताया कि उनकी दादी शकुंतला का हरियाणा के गांव गोलाखेड़ा थाना बापौली में मायका है। उनके दादा तेजपाल किसान थे। उनके बड़े बेटे सोनू नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि छोटे बेटे मोनू गांव में ही खेती करते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनके दादा-दादी बाइक से अपनी ससुराल गए थे। शाम को वापस लौटते समय हादसा हो गया। 

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।  मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

अधूरा रह गया दीपावली पर बड़ा जश्न मनाने का सपना
दीपावली पर इस बार धूमधाम से त्योहार मनाने की तैयारी कर रहा परिवार दंपती की मौत से सदमे में है। मृतक के पोते जोगिंदर ने बताया कि दादा तेजपाल ने ससुराल जाने से पहले परिवार के सदस्यों से कहा था कि इस बार दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर साल के मुकाबले इस बार बड़ा जश्न होगा। इसके लिए परिवार के सदस्य तैयारियों में भी जुट गए थे, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। दीपावली पर बड़ा जश्न मनाने का सपना अधूरा रह गया। दादा-दादी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन दिन में सड़क हादसों में सात लोगों की गई जान, 11 घायल
क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण तीन दिन के भीतर अलग-अलग हादसों में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर लगातार हो रहे हादसों ने यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

21 अक्तूबर की सुबह पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो पलट गई थी। हादसे में पानीपत निवासी फैक्टरी मालिक संदीप कुमार दुहन और उनके कर्मचारी अंकित की मौत हो गई थी। इसके बाद 25 अक्तूबर को कांधला रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 14 वर्षीय आहद और 22 वर्षीय जावेद उर्फ अजीम की जान चली गई थी।

26 अक्तूबर को मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के पास बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 15 वर्षीय आलिम की मौत हो गई थी। वहीं, सोमवार शाम पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव रसूलपुर गुजरान निवासी तेजपाल (65) और उनकी पत्नी शकुंतला उर्फ रिक्कों की मौत हो गई।

लगातार हो रहे हादसों में सात लोगों की मौत के साथ 11 लोग घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि लोगों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed