फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana Lok Sabha: Voting continues amid tight security, Pradeep Chaudhary, Ikra Hasan, Shripal Rana

कैराना लोकसभा: मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच 893 केंद्रों पर डाले जा रहे वोट, एक बजे तक 37.9% प्रतिशत वोटिंग

Fri, 19 Apr 2024 07:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Apr 2024 07:32 AM IST
सार

Kairana Lok Sabha Seat Voting update Hindi: कैराना लोकसभा सीट पर आज मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। 17.22 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 893 मतदान केंद्रों और 1750 बूथों पर वोट डालें जा रहे हैं। यहां सपा से इकरा हसन और भाजपा के प्रदीप राणा और बसपा के श्रीपाल राणा के बीच मुकाबला है। दोपहर एक बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 37.9 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
Kairana Lok Sabha: Voting continues amid tight security, Pradeep Chaudhary, Ikra Hasan, Shripal Rana
शामली में मतदान केंद्र पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना लोकसभा सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 893 मतदान केंद्रों पर और 1750 बूथों प वोट डाले जा रहे हैं। जिले के 17.22 लाख मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन


कैराना में शुरुआती मतदान धीमा रहा लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। 7 से 9 बजे तक कैराना लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत
विज्ञापन

कैराना 9.21
शामली 11.6
गंगोह 14.86
नकुड़ 16.6
थानभवन 9.21
टोटल 9.2

शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अब तक किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे। उधर, कैराना विधानसभा के गांव शामगढ़ी में फर्जी वोट डालने को लेकर दोनों प्रत्याशियों के एजेंट में नोकझोंक हुई। पुलिस दोनों को थाने ले गई है। कैराना लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से 11:00 बजे तक कैराना में मतदान 25.89 % हुआ। दोपहर एक बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 37.9 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके बीच रहेगा मुख्य मुकाबला
मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रदीप चौधरी, सपा की इकरा हसन, बसपा के श्रीपाल राणा के बीच नजर आ रहा है। हालांकि 11 अन्य प्रत्याशी भी प्रमुख दलों का गणित बिगाड़ सकते हैं। मतदान के लिए शामली और सहारनपुर जिले की पांच विस सीटों के लिए 893 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 1750 बूथ हैं। शांतिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हुए हैं।

कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो इस सीट पर पांच विधानसभाएं आती हैं। इनमें शामली, थानाभवन, कैराना और सहारनपुर जिले की नकुड़ और गंगोह शामिल है। 17 लाख 22 हजार 432 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें 921820 पुरुष और 800517 महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्वक मतदान के लिए 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, आईटीबीपी के जवान, पीएसी सुरक्षा की कमान संभालेगी। इस सीट पर सर्विस मतदाता भी 5147 हैं।

डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अभिषेक ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान की हरसंभव कोशिश है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी ने भी चुनाव के दौरान उपद्रव करने का प्रयास किया तो सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

11 जोन, 93 सेक्टर में बांटा जिला
जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी हामिद हुसैन ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले को 11 जोन और 93 सेक्टरों में बंटा गया है। सभी में अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। मतदान केन्द्रों पर 98 माइक्रो आब्जर्वर द्वारा मतदान सुचारू रूप से सम्पन्न कराए जाने की व्यवस्था की गई है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस पूरी तरह अर्लट है। कैराना व बिड़ौली यमुना पुलों पर हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

आज  कैराना लोकसभा चुनाव के दौरान 17 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव शांति पूवर्क सम्पन्न कराने के लिए पीएसी व अर्धसैनिक बल के जवानों ने अपने मोर्चे संभाल लिए हैें। पुलिस प्रशासन हरियाणा सीमा पर भी पूरी तरह अर्लट है। कैराना स्थित यमुना पुल व झिंझाना के बिड़ौली यमुना पुल पर पुलिस हरियाणा के आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कर रही। चुनाव के लिए शराब, धन बल न आ सके। इसके चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed