फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana days will change from roadways stand, PAC battalion and highway

रोडवेज स्टैंड, पीएसी बटालियन व हाईवे से बहुरेंगे कैराना के दिन

Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kairana days will change from roadways stand, PAC battalion and highway
रोडवेज स्टैंड, पीएसी बटालियन व हाईवे से बहुरेंगे कैराना के दिन
विज्ञापन

शामली, कैराना। यातायात और सुरक्षा की गारंटी मिलने के साथ अब कैराना का विकास तय माना जा रहा है। जो उद्यमी यहां पहले उद्योग लगाने से पीछे हट रहे थे, अब उन्होंने फिर से अपने प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं। यह सब हाईवे निर्माण, रोडवेज बस स्टैंड के बनने के साथ ही पीएसी बटालियन की स्थापना के चलते संभव होता नजर आ रहा है।
एक अच्छे उद्योग व व्यापार के लिए सुरक्षा, यातायात, बिजली का होना जरूरी माना जाता है। 5 साल पहले तक कैराना में टूटी-फूटी सड़कें, बिजली की आंख मिचौली व अराजकता का माहौल था। कस्बे के मुख्य मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति रहती थी। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, किसी को नहीं पता था। जिस कारण व्यापारी यहां फैक्टरी लगाने से पीछे हटते थे। यातायात के नाम पर कैराना में कोई बस अड्डा नहीं था। यूपी को हरियाणा, पंजाब व दिल्ली से जोड़ने वाला 60 के दशक में बना यमुना का पुल भी जर्जर हो गया था। रंगदारी न देने पर दिनदहाड़े हत्याओं का सिलसिला आम हो गया था। ऐसे में कैराना से व्यापारियों का पलायन शुरू हो गया।
विज्ञापन

कस्बे में अराजकता का ऐसा माहौल बना कि यहां का व्यापार भी चौपट होता चला गया। 2017 में भाजपा सरकार आई तो बदमाशों के एनकाउंटर होने लगे, अपराध पर अंकुश लगा तो व्यापारी भी कैराना वापस लौटने लगे। करीब 7 माह पहले शामली बाईपास के पास 132 केवीए का नया बिजलीघर चालू हो गया। जिससे कैराना में 22 घंटे विद्युत सप्लाई हो रही है। दशकों से प्रतीक्षा में रहा कैराना के रोडवेज बस अड्डे का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण कर दिया। दूसरी ओर पानीपत से नगीना तक 709-एडी हाईवे का निर्माण बहुत तेजी के साथ चल रहा है तथा यमुना नदी पर भी फोरलेन पुल बनने के बाद हरियाणा, दिल्ली, पंजाब से व्यापार आसान हो जाएगा। हाईवे के जून 2022 तक पुरा होने की संभावना है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कैराना आकर पीएसी बटालियन की शिलान्यास कर दिया। जिसके बाद कैराना में सुरक्षा का एक नया माहौल तैयार हो रहा है। बिजली, यातायात व सुरक्षा मिलने से उद्योग आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed