{"_id":"62a23b95b56ec00fe3091ac7","slug":"kabaddi-player-sagar-panwar-welcomed-shamli-news-mrt5922387193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी सागर पंवार का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी सागर पंवार का किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली, कांधला। भारसी मोड़ स्थित शिवालिक ढाबे पर खेलो इंडिया के अंतर्गत तीसरा स्थान पर रही यूपी के कबड्डी टीम के खिलाड़ी सागर पंवार को गांव पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
खेलो इंडिया का आयोजन हरियाणा के पंचकुला में किया गया। जिसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया। भारसी निवासी सागर पंवार ने बताया कि पंचकूला में 6 जून से तीन दिवसीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश के करीब सभी प्रदेशों की कबड्डी टीम ने प्रतिभाग किया। यूपी की ओर से हमारी टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सेदारी ली और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा भारसी गांव में पहले से ही कबड्डी का खेल प्रचलित रहा है। गांव के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा वह भी कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार ने कहा की सरकार को ग्रामीण स्तर पर खेलों की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, रालोद नेता सतबीर पंवार, बिजेंद्र भारसी, सुशील मलिक, अरुण पंवार, विकास व क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ी सागर पंवार को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।