फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kabaario ne banaaya choro ka gang

कबाड़ी ने बनाया चोरों का गैंग, खेतों से चुराते थे कृषि यंत्र

Thu, 09 May 2019 11:10 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 09 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
kabaario ne banaaya choro ka gang
file photo - फोटो : amarujala
थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में टिटौली पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। यह पांचों चोर किसानों के खेतों और नलकूपों से कृषि यंत्र और अन्य लोहे का सामान चोरी करते थे। कबाड़ (स्क्रैप) की दुकान करने वाला आरोपी युवक इस गैंग का लीडर है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से दो तमंचे, तीन चाकू, कारतूस, कृषि यंत्र और मिनी ट्रक बरामद किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुखबिर की सूचना पर मेरठ-करनाल हाईवे स्थित टिटौली चौकी पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी मुनेंद्र सिंह, एसआई सत्यपाल सिंह आदि वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी समय करनाल की तरफ से आए बिना नंबर के मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो उसने सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर मिनी ट्रक को रुकवा लिया और उसमें सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान मिनी ट्रक से कृषि यंत्र (टीलर) बरामद हुआ, जबकि पकड़े गए लोगों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार कारतूस, तीन चाकू बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के नाम रहीश, आशु व शाहरुख निवासी मोहल्ला छड़ियान कैराना, सिकंदर निवासी गांव गंगेरू थाना कांधला हाल निवासी मोहल्ला छड़ियान कैराना, गुलजार निवासी मोहल्ला दरबार कलां कैराना है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी शातिर चोर हैं। ये सभी गैंग बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इनका गैंग लीडर रहीश है, जो कैराना में कबाड़ (स्क्रैप) की दुकान करता है। गैंग में शामिल चोर किसानों के नलकूप, खेतों से कृषि यंत्र और अन्य लोहे का सामान चोरी कर बेचते थे। इस गैंग में करीब 15 लोग शामिल है। पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के नाम पते मिले है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गैंग लीडर निरक्षर पर शातिर दिमाग
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी रहीश पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन शातिर है। वह चोरी करने का धंधा कई साल से कर रहा था, लेकिन कभी पकड़ में नहीं आया। इसकी वजह यह है कि वह चोरी की वारदात में गैंग के अलग-अलग सदस्यों को यह कहकर भाड़े पर ले जाता था कि उसे जंगल से कृषि यंत्र या लोहे का सामान लाना है। गैंग के सदस्यों को वह मजदूरी के तौर पर 500 से 700 रुपये देता था। कबाड़ी की दुकान होने के कारण लोग उस पर शक नहीं करते थे। पहले वह किराए पर मिनी ट्रक या अन्य वाहन ले जाता था, जिसे खुद चलाता था। कुछ समय पहले उसने अपने नाम से मिनी ट्रक खरीद लिया और उसे चोरी का सामान लाने ले जाने में इस्तेमाल करने लगा था। मिनी ट्रक पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी इसलिए नहीं लिखवाया था कि मौके पर अगर कोई देख ले तो वह आसानी से पकड़ में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed