फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Joint team of officers investigated petrol pumps

अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की पेट्रोल पंपों की जांच

Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Joint team of officers investigated petrol pumps
कैराना में पेट्रोल पंपों पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
कैराना। नगर के तीनों पेट्रोल पंपो पर आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग व बाट माप विभाग के अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर व्यवस्थाएं सही मिली।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर शुक्रवार को सीओ कार्यालय के निकट एचपी पेट्रोल पंप, कांधला रोड पर मीट प्लांट के सामने पेट्रोल पंप व ऊंचागांव के पेट्रोल पंप की जांच की गई। जांच के दौरान एसडीएम संदीप कुमार के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व निरीक्षक सोहनपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक कैराना मदन पाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक ऊन रजनी चौधरी व बाट माप निरीक्षक आनंद प्रकाश सिंह ने पहुंचकर तीनों पेट्रोल पंपों पर जांच की। पूर्ति निरीक्षक मदन पाल सिंह ने बताया कि तीनों पेट्रोल पंपों की रूटीन जांच की गई है। जांच में सब कुछ सही मिला है। बाट माप निरीक्षक ने मानक के अनुसार तेल माप की जांच की, जो सही मिली। रिपोर्ट तैयार कर जिला आपूर्ति अधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed