फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jmajm rains heat the 'out'

झमाझम बारिश ने गरमी को किया ‘आउट’

Wed, 29 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 29 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jmajm rains heat the 'out'
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सोमवार देर जिले में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। गर्मी से सूख रही धान की नर्सरी का फायदा पहुंचा है। बारिश से पूर्वी यमुना नहर में 1200 क्यूसेक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


10 जून के बाद भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा था। लोग बारिश का इंतजार कर  रहे थे। सोमवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी के बाद शाम को बादल छा गए। मध्य रात्रि साढ़े 12 बजे तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। पूरी रात की बारिश के बाद खेत जलमग्न हो गए। बारिश से शामली शहर के मोहल्ला पंसारियान- ब्लाक रोड, टंकी रोड, एसडीएम आवास, जीआरपी थाने में पानी भर गया। जीआरपी थाने की छत जर्जर हालत होने के कारण पूरी रात टपकती रही।
विज्ञापन


मंगलवार को सिंचाई विभाग ने पूर्वी यमुना नहर में 1200 क्यूसेक पानी छोड़ दिया। यमुना नहर में 24 घंटे पूर्व 500 क्यूसेक गंगा का पानी चल रहा था। बारिश के बाद गंगा का 500 क्यूसेक और यमुना का 700 क्यूसेक मिलाकर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर के रोस्टर के अनुसार 24 जून से शामली का रोस्टर चल रहा था। अधिक पानी आजाने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शामली के साथ बागपत-गाजियाबाद जिलों को पानी छोड़ दिया है। पूर्वी यमुना नहर खंड शामली  के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि शुरू हुई 70एमएम रिकार्ड की गई है।

वैज्ञानिकों का दावा प्री मानसून बारिश  
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह और सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि यह बारिश प्री मानसून है। मानसूनी बारिश एक व दो जुलाई को होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन बारिश हो सकती है।


फसलों के लिए बरसा अमृत
बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान, कृषि वैज्ञानिक किसानों का कहना   है कि बारिश फसलों के लिए अमृत वर्षा है। कृषि उपनिदेशक हरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि धान की नर्सरी, गन्ना और हरे चारे के लिए अमृत वर्षा है। जिन खेतों में पानी भरा है किसान धान की रोपाई शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed