{"_id":"5894cb334f1c1b313de84d02","slug":"jile-mein-bhi-hue-thagi-ke-shikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भी हुए ठगी के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भी हुए ठगी के शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सोशल ट्रेड (डिजिटल मार्केटिंग) के नाम पर इंटरनेट पर लिंक लाइक कर मोटी कमाई के चक्कर में हुई ठगी के मामले में शामली के भी काफी लोग फंस गए। ऐसे कुछ नाम मालूम चले हैं, जिन्होंने खुद भी मोटी कमाई के चक्कर में सोशल ट्रेड पर अकाउंट खुलवाए तो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के अकाउंट भी खुलवाकर उनका पैसा भी जमा कराया था।
शहर के निवासी अमित कुमार और राहुल ने बताया कि उन्हें गाजियाबाद निवासी एक दोस्त ने बताया था कि सोशल ट्रेड के जरिये घर बैठे प्रति सप्ताह अच्छी कमाई की जा सकती है। इसके चलते वह लालच में पड़ गए और अपने तीन लाख रुपये का निवेश इस काम में किया। इसके अलावा सीबी गुप्ता कालोनी निवासी बिल्लू और मुकेश ने बताया कि उन्होंने भी दो लाख रुपये अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दांव पर लगा दिए थे।
वे करीब एक माह से इस नेटवर्क से जुड़े थे। अब करोड़ों रुपये की ठगी के खेल का खुलासा होने के बाद वे हैरान और दुखी हैं। इन लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसी धोखाधड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि नोएडा में एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को जब कंपनी चलाने वाले गिरोह की गिरफ्तारी की और सूचना प्रसारित हुई तो उन्हें गहरा धक्का लगा। गौरतलब है कि पूर्व में स्पीक एशिया में भी इसी तरह ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिये काफी लोगों से ठगी हो चुकी थी, इसके बावजूद लोग लालच में फंस गए। अब दुबारा हजारों लोगों को चपत लगी है।