{"_id":"585d728b4f1c1b1917e3a30c","slug":"jholachap-by-treating-the-death-of-a-child-causing-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। एक निजी चिकित्सक के द्वारा बालक को इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार सुबह मोहल्ला खैल निवासी उस्मान (5) पुत्र इरफान घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोगों के अनुसार खेलते समय बालक की हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने बालक को उपचार के लिए गंगेरू रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर भर्ती कराया। आरोप है कि चिकित्सक के द्वारा बालक को एक इंजेक्शन दिया गया ।
जिसके चलते बालक की हालत बिगड़ गई और चिकित्सालय में ही कुछ देर बाद बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों सहित दर्जनों लोगों ने चिकित्सक की लापरवाही के कारण बालक की मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों के द्वारा बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। शाम के समय शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।