फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   janta exp samet anya trains late

जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

Sat, 04 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
janta exp samet anya trains late
शुक्रवार को शामली में घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
शामली।  फरवरी के महीने में सुबह के समय बादल- कोहरे से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को सुबह का कोहरा और आकाश में बादल छाए रहने से ट्रेनें और बसें प्रभावित रहीं। आगामी छह और सात फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ आने से बूंदाबांदी आने की संभावना है। 
विज्ञापन


जनवरी का महीना उथल-पुथल भरा रहा है, कभी बारिश-कभी कोहरा, कभी मौसम साफ रहा है। फरवरी माह में मौसम साफ होने की संभावना बन रही थी, किंतु सुबह के समय आकाश में बादल और कोहरे से छुटकारा नहीं मिल   पा रहा है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे तक आकाश में घना कोहरा व  बादल  छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। साढ़े ग्यारह बजे के बाद भगवान सूर्य देव के दर्शन हुए। 
विज्ञापन


उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि फरवरी के महीने में मौसम में बदलाव आते रहेंगे। सुबह के
विज्ञापन
विज्ञापन

समय कोहरा और बादल  छाए  रहेंगे।  6-7 फरवरी को मौसम में डिस्टर्बेंस रहेगा। आठ फरवरी के बाद मौसम में सुधार आने की संभावना है।

शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि सुबह के समय  दिल्ली से चलकर शामली होकर   सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय   सुबह 9 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन एक घंटा लेट पहुंची है। शाम के समय  दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन का शामली पहुंचने   का समय शाम साढ़े सात बजे है। यह जनता एक्सप्रेस ट्रेन 9 बजे शामली पहुंची है। ट्रेनों के लेट आने से  यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed