फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam has become helpless

जाम ने बेहाल किया हाल

Wed, 14 Jun 2017 12:06 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jam has become helpless
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के लोगों के लिए जाम नासूर बनता जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक चौराहों पर जाम लगा रहता है। मंगलवार की सुबह से नगर के विजय चौक पर निर्माणाधीन पुलिया के कारण फिर जाम लग गया। जाम में वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। विजय चौक, फव्वारा चौक, धीमानपुरा फाटक सहित कई जगह इसका असर देखने को मिला।      
विज्ञापन


वैसे तो शामली में जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से विजय चौक पर पुलिया के निर्माण के कारण जाम की समस्या और विकराल हो गई है।

पुलिया पर लगने वाले जाम के कारण नगर का एमएसके रोड पूरी तरह जाम रहा। इसके अलावा गड्ढा भरों अभियान के तहत इस रोड पर चल रहे निर्माण के कारण भी कैराना रोड पर बाईपास के पास जाम, मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम, फव्वारा चौक, धीमानपुरा फाटक, शिव चौक सहित कई चौराहों पर जाम रहा।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप में यात्रियों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धूप के कारण वाहनों में बैठे लोगों का हाल बेहाल हो गया। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक सिपाही ने काफी मशक्कत के बाद जाम का खुलवाने में सफल हो पाए।       
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय चौक पर पुलिया के निर्माणाधीन होने के कारण लगने वाले जाम से निजात के लिए   पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन किया था। भारी वाहनों में ट्रक और बसों को सख्त हिदायत दी थी। बावजूद इसके रूट डायवर्जन प्रभावी ढंग से लागू नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed