{"_id":"587a65b44f1c1b8327baa3f4","slug":"jain-muni-ka-mangal-parvesh-hua","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि का मंगल प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि का मंगल प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जैन मुनि तरूण सागर जी महाराज का स्वागत करते जैन समाज के लोग ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राष्ट्रीय संत क्रांतिकारी दिगंबर जैन मुनि 108 तरुण सागर जी महाराज का शनिवार को शामली में मंगल प्रवेश हुआ। एसटी तिराहा और सुभाष चौक पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन कर जैन मुनि से आशीर्वाद प्राप्त किया।
जैन मुनि ने शुक्रवार रात जलालाबाद से विहार करने के बाद सिक्का स्थित पेपर मिल में रात्रि विश्राम किया था। वहां से शनिवार को आहार लेने के पश्चात दोपहर तीन बजे वह एसटी तिराहा होते हुए रजवाड़ा फार्म हाउस पहुंचे। वहां रजवाडा परिवार के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। साथ ही जैन समाज के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद वह एमएसके रोड से होते हुए धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग से सुभाष चौक पर पहुंचे। वहां भी सैकड़ों श्रद्धालु स्वागत की तैयारी में थे। श्रद्धालुओं ने जैन मुनि की आरती की और चरण छूकर आशीर्वाद लिया। रेलवे रोड पर 180 फुट के रैंप पर दोनों ओर श्रद्धालु खड़े थे। यहीं पर 108 कलशों से पाद प्रक्षालन किया गया। इसके बाद जैन मुनि जैन धर्मशाला में पहुंचकर विराजमान हुए।
रविवार दोपहर दो बजे वह जैन धर्मशाला में ही कटु प्रवचन करेंगे। 16 जनवरी की शाम आनंद यात्रा होगी। इसमें जैन मुनि आनंदमयी कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को दोपहर दो बजे वह मेरठ के लिए विहार कर जाएंगे। इस दौरान अनिल जैन, मुकेश जैन, ललित जैन, पंकज जैन, मोहित जैन, जेके जैन, प्रवीण जैन, सचिन जैन, अजय जैन, सुरेंद्र जैन, रमेशचंद जैन, सुनीता जैन, समता जैन, मंजू जैन, शशि, अलका, राजकुमारी जैन, सीमा जैन रहे।
विज्ञापन
उधर, बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी के नेतृत्व में विहिप नगराध्यक्ष अरविंद साहनी, गौरक्षा नगर प्रमुख विशाल निर्वाल, अरुण पारखी, विजय पाण्डेय, देव भार्गव, अनुज सैनी, रवि सैनी, देव उपाध्याय, रोकी ने स्वागत किया।