फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It is important for a strong woman to be healthy

सशक्त महिला के लिए स्वस्थ होना जरूरी: संतोष

Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
It is important for a strong woman to be healthy
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में महिला व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति-3 के तहत महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि महिला का सुरक्षित, सशक्त और स्वावलंबी होने के साथ ही स्वस्थ होना भी आवश्यक है। एक स्वस्थ महिला व बालिका ही सशक्त और स्वावलंबी बन सकती है। बाल विकास परियोजना अधिकारी शामली ममता खोखर व बाल विकास परियोजना कैराना सुदेश भारती ने महिलाओं, बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के लिए पौष्टिक आहार व स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को आपातकालीन सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी ने छात्राओं को हिंसा के खिलाफ बोलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक ने छात्राओं के सेफ, अनसेफ टच, महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, यौन हिंसा, घरेलू हिंसा के बारे में भारतीय दंड संहिता में निहित अधिनियमों को बताया। कार्यक्रम में इंदु शर्मा, लवी जैन और रूमा गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed