फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Issue of outstanding sugarcane price payment

किसान दिवस में गूंजा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा

Wed, 21 Feb 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 21 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Issue of outstanding sugarcane price payment
कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस को संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली में किसान दिवस में किसानों ने 14 दिन में गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर ब्याज दिए जाने और गन्ना आपूर्ति के आधार पर बेसिक कोटा निधार्रित करने की मांग की। किसानों की आय दुगना करने के लिए फूल और फल, लहसुुन, मिर्च की खेती को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। इसमें रणधीर सिंह सल्फा ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में कराने, 14 दिन में बकाया भुगतान न होने ब्याज दिलाने की मांग की। गन्ना आपूर्ति के आधार पर किसानों का बेसिक कोटा निधार्रित हो, यमुना का रेत जिस किसान के खेत में बहाकर आ गया हो, उसे ही रेत का बेचना का अधिकार होना चाहिए। सतपाल पहलवान ने बताया कि पशुओं मे मुंहपका- खुुरपका बीमारी फैलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू किए जाने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी ने 15 दिसंबर तक गन्ने का बकाया भुगतान 25 फरवरी तक किसानों का दिलाने का आश्वासन दिया था। अभी तक शामली चीनी मिल ने किसानों का बकाया भुगतान अदा नहीं किया है। इससे किसानों का बकाया भुगतान न किए जाने से घरेेलू कार्य प्रभावित हो रहा है। थानाभवन के अजय वीर सिंह त्यागी ने बताया कि किसानों को गन्ने की पर्ची जारी नहीं की जारही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल बाहर से गन्ना खरीद रही है। ऊन चीनी मिल 250 रुपये में हरियाणा का गन्ना का खरीद रही है। डीसीओ डाक्टर अनिल भारती ने कहा कि बाहर का गन्ना खरीदने वाले चीनी मिलों के खिलाफ गन्ना विभाग कार्रवाई की जा रही हैं। कुड़ाना के अश्वनी कुमार का कहना कि पोली हाउस की स्थापना का 60 लाख रुपये का प्रोजेक्ट है, जिसमें तीस लाख रुपये की सब्सडी है। इलाहाबाद बैंक द्वारा धनराशि की प्रोजेक्ट स्वीकृत नहीं किया गया है। वह इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि बंधक रखना चाहते है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों का पोली हाउस के लिए जिले के बैंकों से धनराशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।
गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि डीसीओ से शामली मिल से किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की। उद्यान निरीक्षक सोमपाल सिंह ने बताया कि कादरगढ, महावतपुर में फूलों की खेती की जा रही है। पोली हाउस के पांच हजार रुपये तक के प्रतिदिन दिल्ली में फूलो की बिक्री होती है। उन्होंने मिर्च, लहुसन, अमरुद, आम की फसल को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। किसान दिवस में उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, बाबा श्याम सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed