{"_id":"6354416c0464952aee297a7a","slug":"ishika-first-in-garbage-anmol-artwork-competition-shamli-news-mrt6106655134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में इशिका ने पाया प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में इशिका ने पाया प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचरा अनमोल कलाकृति प्रतियोगिता में इशिका प्रथम
शामली। बीएसएम स्कूल में नगर पालिका द्वारा जीरो वेस्ट इवेंट के तहत कचरा अनमोल कलाकृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इशिका नामदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल में शनिवार को नगरपालिका में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, स्वच्छ भारत मिशन के परियोजना विश्लेषक चांद खान व प्रधानाचार्य राहुल बालियान के नेतृत्व में दीपावली के उपलक्ष्य में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मद्देनजर कचरा अनमोल-कलाकृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अध्यापिका इंदु नामदेव, सीमा पांचाल आदि के दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक वेस्ट से अनमोल कलाकृतियां प्लास्टिक बॉटल से पेन बॉक्स, फूलों का गमला, टेबल लैंप, टार्च आदि कलाकृतियां बनाई।
शिवालिक हाउस, नीलगिरी हाउस और अरावली हाउस ने रंगोली पर प्लास्टिक वेस्ट से होने वाली जीव हानि का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ की इशिका नामदेव ने प्रथम, कक्षा 11 की तनुश्री ने द्वितीय और कक्षा आठ के राजा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। स्पेस सोसायटी के परियोजना निदेशक मदन भारती ने गीला कचरा व सूखा कचरा घरों से अलग-अलग करके सफाई मित्र को देने, घरों में होम कंपोस्टिंग करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, निशिकांत संगल, सुनील कुमार, अंकुर शर्मा, दीपक चंद्रा आदि मौजूद रहे।