{"_id":"5894cc374f1c1bf340e81654","slug":"is-gaon-mein-pratyashi-ka-ghusna-mana-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गांव में प्रत्याशी का घुसना मना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस गांव में प्रत्याशी का घुसना मना है
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। गांव नौनांगली के ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी गांव के बाहर बैनर लगाकर किसी भी दल के प्रत्याशी और सर्मथकों को गांव में नहीं घुसने की चेतावनी दी है।
गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में चुनाव प्रचार करने आए एक दल के कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव सिर पर है तो गांव की याद आई है। एक माह से गांव का बिजली ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। कई बार मिलने के बाद भी नहीं बदलवाया गया।
इसके अलावा बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर नया रखने की एवज में सौ रुपये प्रति घर के हिसाब से वसूल चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 400 से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं। इस हिसाब से सौ केवी के चार ट्रांसफार्मर लगने चाहिएं। लेकिन दो ट्रांसफार्मर ही लगे हैं। ये ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। हर बार बदलवाने के लिये बिजलीकर्मियों को सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है। इसलिए ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का निर्णय किया है।
विज्ञापन
चुनाव और प्रत्याशियों का बहिष्कार करने वालों में डब्बू, बिटटू, राममेहर, लोकेश धीमान, छोटू, अरूण पंवार, जयपाल, मोनू दहिया, लोकेश पवार, अनिल, टीनू, बोबी, इंद्रपाल, नरेंद्र कामदार, विनोद, विजेंद्र दहिया, ग्राम प्रधान राकेश देवी, अमरेश, रीना, शीला, करूणा, विद्या आदि रहे।