{"_id":"5e2b3c9f8ebc3e99f1005280","slug":"irregularity-found-in-mnrega-works-in-tithwara-shamli-news-mrt465593724","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितरवाड़ा मे मनरेगा कार्यों में मिली अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितरवाड़ा मे मनरेगा कार्यों में मिली अनियमितताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितरवाड़ा में मनरेगा कार्यों में मिली अनियमितता
कैराना। गांव तीतरवाड़ा में सहारनपुर मंडल की लोकपाल मनरेगा सुनीता चौधरी ने मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में अनियमितता पाई गईं।
शुक्रवार को लोकपाल मनरेगा सुनीता चौधरी ने गांव के कन्या जूनियर हाई स्कूल में मनरेगा मजदूरों की समस्याओं एवं कार्यों की पत्रावली का निरीक्षण किया। मनरेगा रजिस्टर अपूर्ण मिले। मनरेगा के तहत किए कार्यों पर साइन बोर्ड लगे नहीं पाए गए। मस्टररोल पर हस्ताक्षर नहीं मिले जबकि पैसा खाते से निकाल लिया गया। कुछ कार्यों पर मांग पत्र भी नहीं पाए गए तथा मांग पत्र पर हस्ताक्षर भी नहीं मिले। बिना हस्ताक्षर के कार्य दिया जाना तथा बिना हस्ताक्षर के मस्टरोल जारी कर पैसा निकाल लिया जाना गंभीर अनियमितता है। ग्रामीण सुनील के खेत से पप्पू के खेत तक सड़क पर मिट्टी डालने के कार्य की जांच के दौरान सुनील ने बताया कि सड़क पर मिट्टी का कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जो खामियां पाई गई हैं, उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव अनिल कुमार, मनोज कुमार, अंकुर शर्मा, राशिद असलम उपस्थित रहे।