फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Intermediate teacher's home raid

इंटर कॉलेज की शिक्षिका के घर छापा

Wed, 19 Sep 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 19 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Intermediate teacher's home raid
शामली मिल रोड स्थित शिक्षिका मीनू का मकान। - फोटो : अमर उजाला
शामली। आयकर विभाग की टीम ने बेनामी संपत्ति के मामले में शहर के एक इंटर कॉलेज की शिक्षिका के घर पर जांच पड़ताल की। करीब चार घंटे तक चली पड़ताल में टीम को कोई खास दस्तावेज हाथ नहीं लगा। इसके बाद टीम लौट गई।  
विज्ञापन




मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर एके रस्तोगी के साथ छह सदस्यीय टीम शामली पहुंची। कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मिल रोड निवासी मीनू के मकान में जांच पड़ताल की। मीनू शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ाती हैं और उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थी। टीम ने उसे भी विद्यालय से बुला लिया। इसके बाद मकान बंद करके छानबीन की गई। दोपहर करीब 12 बजे तक छानबीन चलती रही। टीम के साथ आए कुछ लोग मकान के बाहर रहे। उन्होंने बताया कि महिला के पति अजय, सास कमलेश और ससुर जितेंद्र की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। महिला के तीन बच्चे हैं। उनका पालन पोषण करने के लिए वह नौकरी करती है। विद्यालय से करीब तीन हजार रुपये प्रति माह ही उसे मिलते हैं। एनसीआर में महिला के ससुर के नाम बेनामी संपत्ति है, जिसकी जांच करने के लिए टीम शामली आई है। चार घंटे जांच करने के बाद टीम लौट गई।  
विज्ञापन




जांच के दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया  
शामली। आयकर विभाग की टीम ने शिक्षिका के घर में जांच के दौरान पूरी गोपनीयता भी बनाकर रखी। मकान के दरवाजे बंद करा दिए गए। टीम के दो सदस्य पुलिस के साथ मकान के बाहर रहे, जबकि बाकी मकान के अंदर जांच करते रहे। इस दौरान मीडिया कर्मियों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed