{"_id":"65156f344f2b4b5e6a0d3817","slug":"inspired-to-take-inspiration-from-the-life-of-shaheed-bhagat-singh-shamli-news-c-26-1-smrt1048-9611-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शहीद भगत सिंह की 116वीं जयंती हर्षोल्सास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, आचार्य राहुल गिरी, गीता कांबोज, उपासना बंसल और छात्राओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद कक्षा 10 की छात्रा अनुराधा ने शहीद भगत सिंह के जीवन से संबंधित घटनाओं का वर्णन किया। कक्षा 12 की बालिका तनु ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
आचार्य राहुल गिरी ने शहीद भगत सिंह की जीवन गाथा और उनके प्रेरक प्रसंग से सभी छात्राओं को अवगत कराया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा शहीद भगत सिंह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे महान वीरों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें इनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य संजीव कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, मोहित शर्मा, अमित नामदेव, कविता गुप्ता, वंदना पुंडीर, पंकज बंसल, सुरभि मित्र, नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शामली में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय सैनी ने भगत सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन किया। उन्होंने बताया भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे। किसान परिवार में पैदा हुए भगत सिंह बचपन से ही बड़े कुशाग्र बुद्धि के थे। हमें उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए कि देश हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारे अंदर देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए तभी हम अपने देश को सुरक्षित रख सकते हैं।
इस अवसर पर आचार्य आशीष जैन, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, शिवकुमार धीमान, मांगेराम शर्मा, प्रवेश शर्मा, राजीव शर्मा, संदीप कुमार, रामकुमार, सुधीर कुमार, संजीव बालियान आदि मौजूद रहे।