{"_id":"60329ec48ebc3ee9196f1749","slug":"injured-a-young-man-by-kicking-his-butt-shamli-news-mrt526530370","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे का बट मारकर युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे का बट मारकर युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
तमंचे का बट मारकर युवक को जख्मी किया
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में दुकान पर खड़े युवक पर आरोपी ने पहले तमंचे से फायर कर दिया। गोली मिस होने पर आरोपी ने तमंचे का बट मारकर युवक को घायल कर दिया।
कस्बा बनत के मोहल्ला हकीकत नगर उत्तरी निवासी सावेज ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 फरवरी की शाम करीब छह बजे उसका भाई सोएब अली अपने चाचा नौशाद की दुकान पर खड़ा था। आंख में परेशानी होने पर काला चश्मा लगा रखा था। उसी समय मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अविराज आया और उसके भाई को काला चश्मा लगाने को लेकर अभद्रता करने लगा। सोएब ने अपनी आंख की परेशानी बताई, लेकिन उसने आंखों से चश्मा छीन लिया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी, लेकिन मिस होने पर आरोपी ने सोएब को सिर पर तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। सावेज का कहना है कि शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।