फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information about agricultural development schemes given to farmers

सरकार की योजनाओं की दी किसानों को जानकारी

Sun, 19 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Information about agricultural development schemes given to farmers
थानाभवन विकास खंड कार्यालय में कृषि गोष्टी में लगे स्टालो पर जानकारी लेते किसान - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से थानाभवन ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत दो दिवसीय गोष्ठी व किसान मेला आयोजित किया गया। किसान मेले में उद्यान व किसानों से संबंधित स्टॉल लगाए गए। उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने कृषकों को भूमि परीक्षण कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने उद्यान रोपण में जनपद में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाओं की जानकारी दी। सहारनपुर से आए डॉ. सुरेश कुमार ने आधुनिक खेती के विषय में बताया। डॉ. अशोक कुमार ने आम फसल में कीटों से बचाव एवं मौन पालन में शहद उत्पादन तकनीकी जानकारी कृषकों को दी। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी सुशील कुमार सिरोही ने किसानों को खाद्य संस्करण कुटीर उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ओमकार सिंह ने फल-सब्जियों के बारे में जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख प्रियंका के प्रतिनिधि दीपक कोरी ने किसानों को बागवानी की नवीन तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। गोष्ठी में उद्यान विभाग, राजकीय फल संरक्षण केंद्र, नेटाफिम इरीगेन प्राइवेट लिमिटेड, हार्वेल्स इरीगेन प्राइवेट लिमिटेड, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, जिला कृषि रक्षा विभाग, गन्ना विभाग एवं ग्राम विकास के स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाए।

थानाभवन विकास खंड कार्यालय में कृषि गोष्टी में  किसानो को जानकारी देते अधिकारी

थानाभवन विकास खंड कार्यालय में कृषि गोष्टी में किसानो को जानकारी देते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed