{"_id":"635eadbb26961c01423e1b09","slug":"indefinite-picket-of-bhakiyu-apolitical-begins-shamli-news-mrt611514681","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अराजनैतिक का सुन्ना में अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अराजनैतिक का सुन्ना में अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू अराजनीतिक संगठन के कार्य?
- फोटो : SHAMLI
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में चकबंदी प्रक्रिया में अधिकारियों पर छोटे किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता धरना जारी रहेगा।
गांव सुन्ना में कई माह से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर किसान जनपद के उच्चाधिकारियों सहित भाजपा नेताओं से मिलकर चकबंदी प्रक्रिया में किसी तरह की भी धांधलेबाजी नहीं होने की मांग कर चुके हैं।
आरोप है कि शनिवार को चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गांव में कुछ लोगों ने चकबंदी अधिकारियों सहित नायब तहसीलदार व तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम से मिलीभगत कर, धांधलेबाजी करते हुए छोटे किसानों की अनदेखी कर उनकी जमीनों से जेसीबी लगाकर चकरोड निकाल दिया। मामले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के महासचिव राजेंद्र सिंह पंवार ने हस्तक्षेप करते हुए अधिकारियों को फोन किया था, मगर फोन भी रिसीव नहीं किया। चेतावनी दी थी कि अगर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को संगठन के तहसील अध्यक्ष गौतम पंवार के नेतृत्व में कई किसानों ने तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक समस्या का निस्तारण नहीं होता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान समस्याओं के निस्तारण के लिए किसान नेताओं ने एक शिकायती पत्र राष्ट्रपति के नाम भेज कर समस्या के निस्तारण की भी मांग की। इस दौरान अनिश्चितकालीन धरने में संगठन के कई कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।