बारिश, ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, फसलों को नुकसान
बृहस्पतिवार को रात भर तेज तूफानी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रही। आधी रात बाद तेज बारिश शुरू हो गई और पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। यही क्रम शुक्रवार को भी दिन भर जारी रहा। दोपहर में करीब दो बजे एक घंटे तेज बारिश हुई। शाम करीब पांच बजे कुछ जगह हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। सर्द हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। सुबह के वक्त ठंडी हवाओं की वजह से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। करीब दो बजे स्कूल में छुट्टी के बाद तेज बारिश हो रही थी। साइकिल और पैदल स्कूल से लौटने वाले छात्र-छात्राएं बारिश में भीग गए थे। कुछ बच्चे तो बारिश से बचने को इधर-उधर दुकानों में खड़े रहे। शुक्रवार को भी मौसम का पारा दो डिग्री गिरकर अधिकतम 14 और न्यूनतम 11 डिग्री रह गया।
बारिश और ओलावृष्टि ने से सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा। गोभी और गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई। जिले में सरसों और तोरिया की फसल का करीब एक हजार हेक्टेयर रकबा है। इसके अलावा आलू, सरसों, मटर, चना ,लोकी, तोरई आदि सब्जी की फसल करीब 10 से 12 हजार हेक्टेयर में बोई जाती हैं। कैराना और थानाभवन क्षेत्र में सब्जी का सबसे ज्यादा रकबा है। बृहस्पतिवार को बारिश के कारण इन फसलों को नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार रात बारिश के साथ चली तेज तूफानी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान बेल वाली फसलों को हुआ है। सरसों की फसल पर आए पीले फूल झड़ गए हैं। बारिश से आलू के खेतों में पानी भर गया है।
बारिश के चलते बाजार दिन भर बाजार सूने नजर आए । गर्म कपड़ों की दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें खाली थी। व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग के अनुसर ठंड की वजह से सुबह एक से दो घंटा देरी से बाजार खुल रहे हैं और रात को एक घंटा पहले बंद हो रहे हैं। जिसका असर कारोबार पर भी हुआ है और काम 30 से 40 प्रतिशत कम हुआ है।
-------
शहर और देेहात में बिजली गुल
बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं के साथ आई बारिश के चलते आधे शहर की बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तेज बारिश हुई। आधी रात बाद बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलीं, जिसके चलते विद्युत लाइनों में जगह-जगह फाल्ट हो गए। शहर के माजर रोड, धीमानपुरा, भाकू वाला मंदिर, सब्जी मंडी रोड, भिक्की मोड में फाल्ट के चलते पूरी रात बिजली गुल रही। सुबह सात बजे आपूर्ति चालू हुई। शिव चौक के अलावा नए बाजार, बुढ़ाना रोड आदि कई क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उधर चौसाना क्षेत्र के खोड़समा ,चौसाना बल्लामाजरा आदि गांवों में लाइन फाल्ट के चलते बिजली गुल रही। कैराना, कांधला, झिंझाना और थानाभवन क्षेत्रों में भी लाइनें ब्रेक डाउन में होने से आपूर्ति प्रभावित रही।

शामली में बरसात से बचने के लिये छाता लगाकर जाती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में भीगने से बचने के लिये दौड लगा कर जाती महिलाएं व युवक- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में साईकिल पर जाते छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में कपडा ढक कर गुजरते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर बरसात में स्कूटी पर जाती महिला व छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली मिल रोड पर बरसात में स्कूल से घर जाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली मौसम में छाई घटा- फोटो : SHAMLI

शामली ठंड में स्कूल जाते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली ठंड में रिक्शा में बैठ कर स्कूल जाते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली गर्म कपडा लपेट कर रिक्शा में स्कूल जाते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली ठंड से बचने के लिये टोपा व जर्सी पहनकर पहुचे बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली ठंड से बचने के लिये टोपा व जर्सी पहनकर पहुचे बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली हलकी बुंदा बांदी में छाता लगाकर छात्रा को स्कूटी पर लाता युवक- फोटो : SHAMLI