{"_id":"61881b3e2a64d1668311afb0","slug":"increase-party-s-seat-due-to-loss-of-public-not-approved-shamli-news-mrt5638927113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के नुकसान से पार्टी की सीट बढ़ें, मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के नुकसान से पार्टी की सीट बढ़ें, मंजूर नहीं
विज्ञापन
शामली : थानाभवन में रालोद की परिवर्तन संदेश रैली में जनसभा को संबोधित करते चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : SHAMLI
शामली। थानाभवन के जैदी फार्म हाऊस में परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, तालिबान, अंग्रेज और बाबर की रट लगाने वालों को इस बार जनता सबक सिखाएगी। चुनाव से पहले मोदी जी ने बड़ी-बड़ी बात की थी। लेकिन सत्ता मिलने के बाद जनता के लिए कुछ नहीं किया। किसानों को इस सरकार ने बर्बाद कर दिया। जनता का नुकसान होने से यदि मेरी पार्टी की सीट बढ़ती हैं तो मुझे यह मंजूर नहीं है। हमारी सरकार आने पर प्रथम सत्र में फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य किसानों को दिया जाएगा। इसके बाद फसल के मूल्य को महंगाई सूचकांक से जोड़ा जाएगा। जिससे सबको पता रहेगा कि फसल का मूल्य क्या होगा।
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने कानून बनाया था कि लगातार किसानों का गन्ना भुगतान देने में जो मिल लगातार हीलाहवाली करेगी, सरकार उसका अधिग्रहण कर सकेगी। लेकिन भाजपा सरकार ने इस कानून को खत्म कर दिया। अब नीति आयोग ने 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान और उसके बाद ब्याज के साथ भुगतान का कानून खत्म करने की सिफारिश की है। ये लोग फिर से सत्ता में आए तो इस कानून को खत्म कर देंगे। फिर किसानों के पास लड़ाई लड़ने का कोई रास्ता नहीं बचेगा।
पांच साल योगी सरकार ने गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया। अब चुनावी साल में किसानों को चार सौ रुपये की उम्मीद थी। इतनी कम दाम में फसल की लागत भी नहीं निकलती। अब सरकार नलकूपों पर बिजली के मीटर लगा रही है। कानून बदलकर बिजली के रेट एक श्रेणी के करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। 70 लाख रोजगार देने का वादा करके ये सिर्फ 4.50 लाख ही नौकरी दे पाए। यह जालिम सरकार है, इसे बदलना होगा। ये अपने फायदे की सोचते हैं। हमारी सरकार आने पर एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से टिकट के लिए दिल्ली के चक्कर लगाने की बजाय गांव का रूख करने का मंत्र दिया। कहा कि युवाओं का जोश हमारे लिए जरूरी है। लेकिन जोश के साथ होश भी चाहिए। संगठन का ढांचा बहुत कमजोर है। अगले दो माह में हर गांव में प्रशिक्षित कार्यकर्ता होने चाहिए। सभा को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रियंवदा तोमर, डॉ. यशवीर सिंह, प्रशांत कन्नौजिया, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस व नवाजिश खान, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान, प्रसन्न चौधरी, रणधावा मलिक, तरसपाल मलिक आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
बहुजन उदय अभियान से दलित वोट साधने की तैयारी
रालोद ने दलित वोटो को साधने के लिए 14 नवंबर से बहुजन उदय अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जनसभा में चौधरी जयंत ने कहा कि 14 नवंबर से पार्टी का बहुजन उदय अभियान शुरू होगा। सभी पार्टी नेता गांवों में अनुसूचित जाति के लोगों के दुख-दर्द बांटेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे।
दुष्यंत कुमार की लाइन भूले जयंत
चौधरी जयंत ने जनसभा में अपना संबोधन मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की लाइनों से शुरू किया। हो गई है पीर पर्वत सी अब पिघलनी चाहिए। इसके बाद वह आगे भूल गए। इसके बाद उन्होंने मोबाइल में लाइनें पढ़कर अपनी बात पूरी की।
टिकट के दावेदारों के समर्थकों में चले लात-घूंसे
शामली। चौधरी जयंत की जनसभा में टिकट के दावेदारों ने भीड़ जुटाने को पूरी ताकत झोंक रखी थी। जनसभा में पहुंची भीड़ अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रही थी। इसी दौरान पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस और पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों के समर्थकों में जमकर लात-घूंसे चले। जिससे सभा स्थल पर अफरातफरी मच गई। मंच से नेताओं ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। बाद में कुछ नेताओं ने उनके बीच जाकर किसी तरह मामला शांत कराया।
जाट लेखपाल और मुस्लिम बीएलओ थानाभवन से हटाने का आरोप
शामली। जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार ने जयंत की जनसभा में प्रशासन पर थानाभवन विधानसभा से सभी जाट जाति के लेखपालों और मुस्लिम बीएलओ हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से छह जाट लेखपालों को स्थानांतरित किया गया। अधिकांश बीएलओ जो मुस्लिम हैं, उन्हें हटाकर उनकी जगह हिंदू बीएलओ को नियुक्त किया गया है। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका विरोध किया जाएगा। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में धांधली इस आधार पर नहीं होने दी जाएगी।
आपका पटका बहुत शानदार है
मंच पर अभिवादन करने पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल के पटके की जयंत चौधरी ने तारीफ की। जिस पर कुलदीप उज्ज्वल पटका उतारकर उन्हें भेंट करने लगे। जयंत ने यह कहकर मना कर दिया कि आप पर ही अच्छा लग रहा है।
इन लोगों ने दी भेंट
अखिल भारतीय किसान उत्थान मंच ने चौधरी जयंत को पगड़ी भेंट की। साइम खान नाम के बच्चे ने अपने हाथ ने बनाया स्कैच सौंपा। रालोद नेताओं ने 10 लाख रुपये, डॉ. विक्रांत जावला, नवाब सिंह मुखिया, नाहर सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने चांदी का हल, बनत के ग्रामीणों ने सवा लाख की धनराशि, राजपूत समाज ने तलवार भेंट की।
ये भी रहे मौजूद
जनसभा के संयोजक अब्दुल्ला शेरवानी अलीगढ़, नीरज शर्मा व कैलाश चंद रहे। राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल, बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. हरेंद्र वर्मा, बिजेंद्र मलिक, सतवीर पंवार, अरविंद पंवार, ऋषिराज राझड़, अरविंद सैनी, सुभाष, मुस्तकीम, राजन जावला, आर्यन चौधरी आदि मौजूद रहे।

शामली : थानाभवन में रालोद की परिवर्तन संदेश रैली में मंच पर मौजूद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह।- फोटो : SHAMLI

शामली : थानाभवन में रालोद की परिवर्तन संदेश रैली में मौजूद लोगों की भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली : थानाभवन में रालोद की परिवर्तन संदेश रैली के दौरान डिवाइडर पर खडे़ लोगों हटाता पुलिसकर्मी?- फोटो : SHAMLI

शामली : थानाभवन में रालोद की परिवर्तन संदेश रैली के दौरान लगा जाम।- फोटो : SHAMLI