फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increase in sugarcane price unfair to farmers

25 रुपये की गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी को किसान-संगठन और विपक्ष ने नकारा

Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Increase in sugarcane price unfair to farmers
गन्ना मूल्य में वृद्धि किसानों के साथ नाइंसाफी
विज्ञापन

शामली। सूबे की भाजपा सरकार ने चुनावी साल में गन्ना मूल्य में 25 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किया है। किसान संगठनों और विपक्ष ने इस वृद्धि को नाकाफी बताया है। वहीं, भाजपा नेता गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को सम्मानजनक बता रहे हैं।
किसानों के साथ धोखा-
सरकार ने चार साल में गन्ने के मूल्य में 25 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी से स्पष्ट हो गया है कि योगी सरकार द्वारा किया गया दावा हवाई साबित हुआ। किसानों के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया है। सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार।
विज्ञापन

किसानों का सरकार से भरोसा उठा
उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ने का 350 रुपये प्रति क्विंटल मूूल्य बहुत कम है। हरियाणा में गन्ना भाव 362 रुपये, पंजाब में 360 रुपये है। उत्तर प्रदेश में तीन साल बाद गन्ना मूल्य 25रुपये बढ़ा है। किसान इससे खुश नहीं है। सरकार ने एक बार फिर से किसान की कमर तोड़ने का काम किया है। किसानों का भरोसा सरकार से उठ गया है। सवित मलिक राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने का भाव कम रिकवरी ज्यादा-
उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने का भाव घोषित किया है। यह भाव बहुत कम है। गन्ना शोध केंद्र ने भी पिछले वर्ष के मुकाबले गन्ने की लागत में 46 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की बात कही है। प्रदेश में गन्ने की रिकवरी का औसत भी बराबर के राज्यों से अधिक हैं। गन्ने का भाव 500 रुपये क्विंटल किए जाने की आवश्यकता है- किसान नेता अनिल मलिक।
लागत के हिसाब से गन्ना मूल्य बहुत कम
यूपी सरकार की 25 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ोतरी लागत के हिसाब से बहुत कम है। यह ऊंट के मुंह में जीरे समान है। किसान नेता सुनील पंवार नाला।
महंगाई के हिसाब से गन्ने का भाव कम
यूपी सरकार को यदि गन्ने का भाव बढ़ाने थे तो हरियाणा-पंजाब की तरह भाव घोषित कर देते। महंगाई के हिसाब से गन्ना का भाव बहुत कम है। नरेश टिकैत, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू।

गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी सम्मान जनक स्वागत योग्य-
भाजपा की योगी सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए कार्य कर रही है। गन्ना मूल्य बढ़ोतरी स्वागत योग्य और सम्मानजनक है- प्रदीप चौधरी सांसद कैराना लोकसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed