फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Incomplete development of one and a half million

डेढ़ करोड़ से ज्यादा के अधूरे हैं विकास कार्य

Sat, 14 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 14 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Incomplete development of one and a half million
शामली। पांच साल पूरे हो गए, फिर से विधानसभा चुनाव के महारथी मैदान में आ चुके हैं। पांच साल के भीतर विधायक जी ने अपने क्षेत्र के लिए क्या कुछ किया, उसका हिसाब किताब अब जनता खुद लगाएगी।
विज्ञापन


बिजली, पानी और सड़कों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ, तो प्रदूषण की समस्या ने लोगों के सामने मुश्किल पैदा कर दी। मौजूदा चुनाव के  लिए भी प्रत्याशियों के पास          कोई ठोस मुद्दा नहीं है, सिर्फ जातीय समीकरणों को साधकर अपनी जीत दर्ज करने की कोशिश की जा रही हैं। 
विज्ञापन


बात थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की करें, तो बीते पांच साल के दौरान काम काफी हुए, मगर विधायक निधि के ही करीब एक करोड़ 62 लाख 83 हजार रुपये के
46 कार्य अधूरे पड़े हैं। विधायक विकास निधि में पूरे पांच साल में सात करोड़ 59 लाख 73 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई, जिसमें पहली बार विधायक निधि में 9 लाख 73 हजार रुपये प्रति विधायक अतिरिक्त मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धनराशि के सापेक्ष 223 कार्य स्वीकृत हुए थे। जिसमें पांच करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपये के 177 कार्य पूरे हो पाए हैं। एक करोड़ 62 लाख 83 हजार रुपये के 46 कार्य अधूरे हैं।

इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या कृष्णा नदी का प्रदूषण है, जिस कारण आसपास के गांवों के हैंडपंप भी जहरीला पानी उगलते हैं। कई दशक से समस्या बनी हुई है, मगर जनप्रतिनिधियों ने इसका कोई ठोस समाधान नहीं कराया। किसानों को फसलों का वाजिब दाम मिलने तथा चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करना भी बड़ी समस्या है, ताज्जुब है कि चुनाव में इन्हें मुद्दा नहीं बनाया जा रहा।  

 विधायक का दावा 
विधायक सुरेश राणा का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। सभी कार्यों के प्रस्ताव डीआरडीए को भेज दिए गए हैं। विधायक निधि में भेजे गए प्रस्तावों पर कार्य पूरा कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल का कहना है कि विधायक निधि में अधूरे कार्यों पर  कार्य चल रहा है। उनका दावा है कि जनता के बीच रहने का वायदे को पूरा किया।

कृष्णा नदी के मुल्लापुर-गोसगढ़, सोंता रसूलपुर में पुल का निर्माण कराया। थानाभवन क्षेत्र के कई गांव डाक्टर राममनोहर लोहिया ग्राम विकास योजना में शामिल कराए,  नए बिजली घर का निर्माण कार्य कराए, जलालाबाद में चिकित्सालय की स्थापना, 66  सड़कों का पुन: निर्माण, 63 किमी सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल कराया, महावतपुर में टीबी अस्पताल का निर्माण और राजकीय आईटीआई का निर्माण कराया।


विपक्ष का आरोप 
विधायक सुरेश राणा पांच साल में विकास कार्य कराने में असफल रहे हैं। शासन के विकास कार्यों को अपना बताकर श्रेय लेकर वाहवाही लूट रहे हैं।  विधायक जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है। उसके लिए न कोई विपक्ष नहीं पक्ष सभी बराबर होते हैं। विधायक ने जनता को जोड़कर नहीं तोड़कर चल रहे हैं। - अशरफ अली खान।

थानाभवन विधानसभा  
पुुरुष मतदाता    170783
महिला मतदाता    139484
अन्य मतदाता    46 
कुल मतदाता        310313
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed