फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal sand mining happening in Bhadi-Lakshmipura

भड़ी-लक्ष्मीपुरा में हो रहा अवैध रेत खनन

Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining happening in Bhadi-Lakshmipura
चौसाना। कस्बे के लक्ष्मीपुरा और भड़ी में दिन-रात अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली धड़ल्ले से दौड़ रही है। ग्रामीण बताते हैं कि ट्रैक्टर ट्राली व रेत से भरी सैकड़ों की संख्या में बुग्गी खनन करके गुजरती है। पुलिस को शिकायत करते हैं, तो कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अवैध रेत खनन के वाहनों से सड़कों की हालात भी खस्ता हो गई है। इसके अलावा शीतलगढ़ी में खनन के पट्टे होने के कारण भी बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आना-जाना बढ़ गया है। जिस पर न तो चौसाना पुलिस कार्रवाई कर पाती है और न ही आरटीओ विभाग इस पर रोक लगा पा रहा है। बता दें कि 20 वर्ष से यह मार्ग बुरी हालत में था। पिछले महीने क्षेत्र के लोगों के धरना-प्रदर्शन के बाद मार्ग का निर्माण हुआ था। वहीं चौसाना पुलिस अपने क्षेत्र में अवैध रेत खनन की बात को नकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed