फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal encroachment removed from government land

सरकारी भूमि से हटाया अवैध कब्जा

Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from government land
शामली। एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने बलवा गांव मे राजकीय भूमि और पंजोखरा गांव में पशुचर की भूमि पर बुलडोजर चलवाकर अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड पर बलवा गांव में तीन बीघा राज्य सरकार की भूमि है। सदर तहसीलदार संत कुमार, थानाभवन नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे राजस्व टीम ने पहुंचकर पैमाइश की। सरकारी भूमि पर पैमाइश के बाद निशानदेही कराते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण गिराया गया। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर मौके पर सार्वजनिक संपत्ति का बोर्ड लगाकर ग्राम भूमि प्रबंधक समिति बलवा को दे दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पंजोखरा गांव 63 बीघा पशुचर की भूमि पर तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार थानाभवन और राजस्व टीम ने पैमाइश के बाद बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त करा दिया है। ग्राम भूमि प्रबंधक समिति पंजोखरा को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed