{"_id":"62bb53496e42826aab49f91e","slug":"if-you-see-sick-animal-then-tell-the-committee-immediately-shamli-news-mrt594828895","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित पशुओं को निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा रही समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित पशुओं को निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा रही समिति
विज्ञापन
बीमार पशु देखें, तो शीघ्र समिति को बताएं
चौसाना। निराश्रित पशुओं के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशु सेवा एवं कल्याण समिति ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। समिति के सदस्यों ने कहा कि जहां भी बीमार पशु देखे तो शीघ्र टीम को सूचित बताएं। समिति निराश्रित पशुओं को चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए कृत संकल्प है।
समिति के सदस्य सतीश कुमार ने बताया कि निराश्रित पशु को समिति की ओर से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति एक एनजीओ के साथ मिलकर यह काम कर रही है, जिसमें पशु चिकित्सक निराश्रित पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। टीम के सदस्य सतीश कुमार ने बताया कि हम लोग एक ग्रुप में काम करते हैं, जहां भी सूचना मिलती है, वहां पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अब तक सौ से अधिक आवारा पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा चुके हैं। इस दौरान मनोज सैनी, इंद्रपाल सैनी, अमर सिंह, राजपाल, सरोज, दीपक, राजबीर, अनिल, सतपाल आदि मौजूद रहे।