फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If the recovery of sugarcane increases, then the crushing session will start.

गन्ने की रिकवरी बढ़े तो शुरु हो चीनी मिलों का पेराई सत्र

Wed, 27 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
If the recovery of sugarcane increases, then the crushing session will start.
गन्ने की रिकवरी बढ़े तो शुरू हो पेराई सत्र
विज्ञापन

शामली। अक्तूूबर में बेमौसम बारिश होने से चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू नहीं हो पा रहा है। चीनी मिलों के अफसरों का कहना है कि यदि 31 अक्तूबर को बारिश नहीं हुई तो चीनी मिलों का पेराई सत्र नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। 31 अक्तूबर को बारिश की संभावना है। ऐसा होता है तो चीनी मिलों का पेराई सत्र नवंबर माह के दूसरे सप्ताह तक शुरू हो पाएगा।
पिछले साल जिले की चीनी मिलों में पेराई सत्र थाना भवन में एक नवंबर, शामली में पांच नवंबर और ऊन में सात नवंबर को शुरू हो गया था। इसी प्रकार खांडसारी इकाईयों ने पांच सितंबर को पेराई सत्र चालू कर दिया था। इस साल अक्तूबर में बारिश होने से जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र पिछड़ रहा है। 17 और 18 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को हुई बेमौसम बारिश से गन्ने में मिठास नहीं बन पा रही है। रिकवरी कम होने से चीनी मिलों का चल पाना मुश्किल हो रहा है। इस बार जिले में चीनी मिलों की रिकवरी का औसत देखा जाए तो शामली चीनी मिल की सबसे ज्यादा रिकवरी है। 25 अक्तूबर की शामली मिल की गन्ना रिकवरी 8.16 प्रतिशत है, ऊन चीनी मिल 7.46 प्रतिशत, और थानाभवन चीनी मिल 7.50 प्रतिशत है। बहुत कम रिकवरी होने से चीनी मिल चलना पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि फिलहाल कम रिकवरी में चीनी मिल चलना संभव नहीं है। ऊन चीनी मिल 11 नवंबर के बाद चल पाना संभव हो सकेगा। थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह व गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर का कहना है कि बजाज समूह की चीनी मिलों का शुरू करने के लिए पंडित से मुहूर्त नहीं निकला है। 30- 31 अक्तूबर को बारिश नहीं हुई तो पांच नवंबर को चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ कर देंगे। शामली चीनी मिल ने भी अभी तक पेराई सत्र चालू करने निर्णय नहीं लिया है। शामली मिल भी सात नवंबर के बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-25 अक्तूबर को जिले के चीनी मिलों की गन्ना रिकवरी का आंकड़ा
चीनी मिल मौजूदा रिकवरी पिछले साल की गन्ना रिकवरी
शामली 8.16 प्रतिशत 8.44 प्रतिशत
ऊन 7.46 प्रतिशत 8.41 प्रतिशत
थानाभवन 7.30 प्रतिशत 8.30 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed