{"_id":"6a8753b5e1593e3cc10bcb39","slug":"i-ordered-a-phone-online-but-it-turned-out-to-be-mud-and-stones-shamli-news-c-26-1-sal1002-172260-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऑनलाइन मंगाया था फोन, निकली मिट्टी और पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऑनलाइन मंगाया था फोन, निकली मिट्टी और पत्थर
Fri, 21 Aug 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ठगी के लिए रोजाना नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऑनलाइन मोबाइल, स्मार्ट वॉच आदि मंगाने पर पार्सल में मिट्टी, कंकर, साबुन या ईंट के टुकड़े निकल रहे हैं। इस तरह के आठ मामले तीन सप्ताह में पुलिस और साइबर सेल तक पहुंचे हैं। पुलिस ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की सलाह दे रही है।
n पिछले माह में भी सामने आया था ऐसा मामला : रेलपार निवासी राजेंद्र प्रसाद ने 12 जुलाई को कंपनी से ऑनलाइन माध्यम से 36,749 रुपये का मोबाइल मंगाया था। इसका पार्सल नगर में संबंधित कंपनी के स्टोर पर डिलीवर हुआ। आरोप था कि घर जाकर पार्सल खोलने पर उसमें गत्ते के टुकड़े निकले।
पीड़ित ने पार्सल स्टोर पर दिखाते हुए शिकायत की, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने पुलिस में शिकायत की।
n पुलिस की एडवाइजरी :
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। ऑनलाइन मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य महंगे सामान मंगाते समय वेबसाइट और विक्रेता की विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। बहुत कम कीमत या अधिक छूट के लालच में खरीदारी करने से बचें। डिलीवरी लेते समय पार्सल की पैकिंग और सील की जांच करें। पार्सल संदिग्ध लगे तो डिलीवरी लेने से पहले उसकी जानकारी संबंधित कंपनी को दें। संभव हो तो पार्सल खोलते समय वीडियो बनाएं। सामान के बजाय मिट्टी, ईंट, कंकर या अन्य वस्तु निकलने पर पार्सल और उसकी पैकिंग सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड का विवरण या यूपीआई पिन साझा न करें। किसी लिंक पर क्लिक कर रिफंड या भुगतान करने से बचें। ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल बैंक को सूचना देने के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।