फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'I Help You' counters to be set up in banks

बैंकों में स्थापित किए जाएं मे आई हेल्प यू काउंटर

Wed, 28 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
'I Help You' counters to be set up in banks
बैंकों में स्थापित किए जाए ‘आई हेल्प यू’ काउंटर
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें लीड बैंक मैनेजर उमा शंकर गर्ग ने डीएम को बैंक शाखावार लंबित ऋण आवेदनों के संबंध में अवगत कराया गया। डीएम ने लंबित ऋणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित बैंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरे और साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हो। साथ ही उन्होंने बैंकों में जनमानस की सुविधा के लिए में ‘आई हेल्प यू’ काउंटर स्थापित करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ से आए लीड बैंक ऑफिसर मार्कंडेय चतुर्वेद ने सभी बैंकों से कहा कि राज्य प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत जो आवेदन आते हैं, उनका शीघ्रता से निपटारा करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात कम है वह अपना ऋण प्रवाह बढ़ाएं। बैठक में उपायुक्त स्वत: रोजगार शलैन व्यास, लीड बैंक मैनेजर उमा शंकर गर्ग, डीडीएम नाबार्ड अभिषेक श्रीवास्तव सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed