फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   I dominated the Morukedi

मारुखेड़ी का रहा दबदबा

Sun, 06 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 06 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
I dominated the Morukedi
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मारुखेड़ी का दबदबा रहा। थानाभवन ब्लाक के गांव ख्यावड़ी में शनिवार को ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई।
विज्ञापन


खेलों में प्राइमरी स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मारुखेड़ी ने शानदार  खेल का प्रदर्शन करते हुये खो-खो बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर, सौ मी., 200 मी. और 400 मीटर दौड़ में अमनीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50 मी. दौड़ में आशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सौ मीटर में सितारा ने द्वितीय स्थान और आशु ने 200 मीटर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


लंबी कूद में बालिका वर्ग में सितारा ने प्रथम और बालक वर्ग में अमनीश ने दूसरा स्थान हासिल किया। खेलों के संचालन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा प्राथमिक विद्यालय ख्यावड़ी के प्रधानाध्यापक राज सिंह, सहायक अध्यापक प्रवीण सिंह, ब्रिजेश सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र रूहेल, कर्ण पाल थानाभवन शिक्षक संघ के मंत्री राजेश कुमार, पीटीआई शोभा राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों में टाईटन, फिबियंस हाउस आगे रहे

शामली। शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद और शॉटपुट खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में टाईटन और फिबियंस हाउस का जलवा रहा।


शिक्षको ने विजेता छात्र-छात्राओं को सराहा। ऊंची कूद में विश्वजीत खैवाल, 200 मीटर दौड में उत्सव गोलियान, डिस्कस थ्रो में आदर्श चौधरी, वालीबाल में विश्वजीत खैवाल एवं उत्सव गोलियान विजेता रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य आशू त्यागी के अलावा विकास खैवाल,  राखी राणा, रविंद्र, नीलम शर्मा,  प्रेम संगल,  तनवीर अहमद, अर्जुन शर्मा, राजीव गर्ग, रितेश गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed