फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   HT line broken after getting entangled with a dumper on the highway, uproar

हाईवे पर डंपर से उलझकर एचटी लाइन टूटी, हंगामा

Sun, 26 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
HT line broken after getting entangled with a dumper on the highway, uproar
हाईवे पर डंपर से उलझकर एचटी लाइन टूटी, हंगामा
विज्ञापन

कैराना। भूरा चुंगी के पास निर्माणाधीन हाईवे के कार्य में लगे डंपर से उलझकर सफा कॉलोनी को जाने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार टूट गए, जिससे कॉलोनी की विद्युत सप्लाई पिछले 22 घंटे से बंद है। कॉलोनीवासियों ने हाईवे ठेकेदार के विरुद्ध हंगामा किया।

शामली बाईपास पर भूरा चुंगी के पास हाईवे निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। शनिवार रात करीब नौ बजे हाईवे निर्माण के लिए मिट्टी ढो रहे डंपर से सफा कॉलोनी में जाने वाली हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिससे सफा कॉलोनी की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। रविवार सुबह सफा कॉलोनी निवासी शकील अहमद, इकराम, कयूम, यूसूुफ, इमरान, हारून, सलीम व सत्तार आदि ने हाईवे के पास पहुंचकर हंगामा किया। कॉलोनीवासियों का आरोप था कि हाईवे निर्माण के कारण उनकी कॉलोनी में आने जाने में परेशानी हो रही है। डंपर चालक की लापरवाही के कारण कॉलोनी की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। कॉलोनीवासी शकील अहमद ने बताया कि वह विद्युत सप्लाई चालू करवाने के लिए बिजलीघर पर भी गए थे, लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। रविवार रात तक भी सप्लाई चालू नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed