फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hospital in rented building, no provision of staff

किराए के भवन में अस्पताल, स्टाफ का नहीं इंतजाम

Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hospital in rented building, no provision of staff
शामली स्थापना दिवस से संबंधित फोटो जिला अस्पताल। - फोटो : SHAMLI
किराए के भवन में अस्पताल, स्टाफ का नहीं इंतजाम
विज्ञापन

शामली। ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रदेश सरकार ने पांच दिसंबर को जिले को 19 स्वास्थ्य उप केंद्रों की सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इनका वर्चुअल लोकार्पण किया। ग्रामीणों को भी उम्मीद बंधी थी कि इन उप केंद्रों के खुलने से उन्हें छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा। शनिवार को जब इन उप केंद्रों की पड़ताल की गई तो सामने आया कि सरकार की ये सौगात अभी अधूरी है। सभी लगभग सभी केंद्र किराए के भवन में हैं और यहां पर अभी इलाज शुरू ही नहीं हो पाया है, कई पर ताले लटके हैं। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति न हो पाने तथा जरूरी सामान न पहुंच पाने से योजना परवान नहीं चढ़ पाई है।
कैराना ब्लॉक के किसी भी उपकेंद्र पर अभी तक एक भी एएनएम की पोस्टिंग नहीं हुई। जिस कारण उप केंद्र बंद पड़े हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे गांव जहानपुरा स्थित एक मकान में कमरा किराए पर लेकर बनाए गए उपकेंद्र पर ताला लटका मिला। ग्रामीण भूरा खान ने बताया कि तीन दिन पहले यहां पर एएनएम ने बैठकर ग्रामीणों को कोरोनारोधी टीके लगाए थे। उप केंद्र पर कभी-कभी एएनएम कुछ देर के लिए आ जाती है। इसके अलावा गांव जगनपुर में भी एक मकान के अंदर किराए पर कमरा लेकर उप केंद्र बनाया गया है। यहां भी उपकेंद्र पर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। ग्राम प्रधान राकेश ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले किराए पर कमरा लेकर उप केंद्र बनाया गया था, लेकिन यहां पर कभी-कभी ही एएनएम आती है।
विज्ञापन

पांच में हुआ उद्घाटन, छह से लटका है ताला
हिरनवाड़ा गांव में पांच दिसंबर को किराए की दुकान में ग्राम प्रधान नीरज पुंडीर ने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कराया था। लेकिन रविवार से आज तक केंद्र पर कोई भी कर्मचारी नहीं आया है। जिसके चलते उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा हुआ है। कैराना ब्लॉक के गांव सहपत, मंडावर, जंधेड़ी, जहानपुरा, इस्सोपुर खुरगान, बरनावी, नंगला राई, जगनपुर, बुधुपुरा गांव में स्वास्थ्य उप केंद्रों का लोकार्पण किया गया है। थाना भवन ब्लॉक में कैल शिकारपुर, उमरपुर, बुंटा, हिरनवाड़ा, दखोड़ी जमालपुर में उप केंद्र का लोकार्पण हुआ था। जबकि ऊन ब्लॉक में बिडौली, नाई नंगला और फूसगढ़ में और शामली ब्लॉक के जंधेड़ी और कांधला ब्लॉक के कमरूद्दीन नगर में सीएम ने स्वास्थ्य उप केंद्र का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि सभी 19 स्वास्थ्य उप केंद्र अभी किराए के भवन में चालू किए गए हैं। जल्द ही सभी उप केंद्रों पर आसपास के गांवों में तैनात एएनएम को संबद्ध किया जाएगा। अन्य व्यवस्थाओं में जल्द ही सुधार किया जाएगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed