फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   history sheet will be open

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Sat, 24 Aug 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
history sheet will be open
शामली। जिले के अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की एक और तैयारी कर ली है। बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत थानावार ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो बार-बार अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में वर्तमान में करीब 742 लोगों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है, जिनकी पुलिस निगरानी कर ही है। जनपद में सबसे अधिक 143 हिस्ट्रीशीटर थाना झिंझाना में हैं।
विज्ञापन

ऐसे होती है हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी
जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली रहती है, वे पुलिस की निगरानी में रहते हैं। उनका किन लोगों से संपर्क है, किस तरह के लोगों से मेलजोल है। घर पर रहते है या कहीं बाहर रहते है आदि जानकारी समय-समय पर पुलिस जुटाती रहती है। इसके लिए बीट कांस्टेबल, हल्का दरोगा और थाना प्रभारी अपने-अपने स्तर से निगरानी करती है।
विज्ञापन

जिले में थानावार हिस्ट्रीशीटरों की स्थिति
थाना - हिस्ट्रीशीटर की संख्या
शामली - 95
आदर्श मंडी - 52
कैराना - 111
थानाभवन - 76
बाबरी - 75
गढ़ीपुख्ता - 51
कांधला - 139
झिंझाना - 143
कोट
जनपद में अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने का अभियान शुरू किया गया है। बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को थानावार चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। - अजय कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed